फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   खलीलाबाद की घटना-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

खलीलाबाद की घटना-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

Mon, 12 Jun 2017 10:39 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खलीलाबाद की घटना-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙
वाराणसी (गाजीपुर) के ध्यानार्थ
विज्ञापन

---------------------

एसडीएम की बेटी के खाते से उड़ाए 75 हजार
-गाजीपुर में एसडीएम हैं शिकायतकर्ता के पिता
- बस्ती से कर रही है एमसीए
-कानपुर में रह कर
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर।
गाजीपुर में तैनात एसडीएम की बेटी के खाते से जालसाजों ने 75,000 रुपये उड़ा लिए। सोमवार को मोबाइल पर मैसेज आने के बाद पीड़ित ने बैंक के अधिकारियों व कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी।

इंडस्ट्रीयल एरिया खलीलाबाद निवासी ज्योत्सना श्रीवास्तव ने बताया कि उसके पिता सत्येंद्र प्रकाश श्रीवास्तव गाजीपुर में एसडीएम के पद पर तैनात हैं। वह बस्ती से एमसीए कर रही है। उनका खलीलाबाद की ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में खाता है। आरोप है कि एटीएम कार्ड से उसके खाते से किसी ने 75,000 रुपये निकाल लिए। सोमवार को मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उसे घटना की जानकारी हुई तो वह बैंक पहुंची। जहां बैंक अधिकारियों से खाते की जांच कराई तो पता चला कि 10,11 और 12 जून को उसके खाते से कुल 75,000 रुपये निकाल लिए गए हैं। ज्योत्सना का कहना है कि उसका एटीएम कार्ड उसके पास था और किसी ने उसके एटीएम का कोड भी नहीं पूूछा था, फिर उसके खाते से जालसाजों ने कैसे एटीएम कार्ड से रकम निकाल ली। खाते से पैसे की निकासी होने की सूचना भी मोबाइल पर देर से क्यों पहुंची। कोतवाल राकेश यादव ने बताया कि गाजीपुर में तैनात एसडीएम सत्येंद्र प्रकाश श्रीवास्तव की बेटी ज्योत्सना ने खाते से एटीएम कार्ड के जरिए 75,000 रुपये निकासी होने के संबंध में तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed