फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   11 years old child died in accident

टैंकर से कुचलकर बालक की मौत 

Thu, 23 Mar 2017 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 23 Mar 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
11 years old child died in accident
Accident
कैंपियरगंज में बस स्टैंड के पास से सब्जी लेकर लौट रहे बालक को टैंकर ने रौंद दिया। हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक टैंकर लेकर भागने में सफल रहा। राहगीरों ने बाइक से पीछा कर टैंकर का फोटो खींच लिया, जिसमें नंबर प्लेट साफ दिख रहा है। पुलिस फोटो के आधार पर कार्रवाई कर रही है। घटना से आसपास के लोगों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन


बनभागलपुर निवासी श्रीराम का 11 वर्षीय बेटा जेबीक्रांत बुधवार को सब्जी लेने बस स्टैंड के पास बाजार गया था। वहां से लौटते समय वह सोनौली की ओर जा रही ऑयल कंपनी के टैंकर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ही चालक टैंकर लेकर भाग निकला। लेकिन कुछ लोगों ने बाइक से पीछा कर उसका नंबर ले लिया और पुलिस को जांच के लिए सौंप दिया। हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


कार की टक्कर से तीन घायल
बड़हलगंज में रामजानकी गोला मार्ग परगढ़वारामपुर गांव के सामने कार की टक्कर से साइकिल सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। वहीं इसी मार्ग पर स्टैंड पर खड़ी ऑटो से एक बाइक सवार टकरा गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बुधवार को दिन में तीन बजे के करीब कुल्दवाबारी निवासी अलाउद्दीन (60) मऊ के घोसी निवासी रिश्तेदार मोहम्मद इसरत (30) को साइकिल से लेकर बड़हलगंज आ रहे थे कि रास्ते में कार से उनकी टक्कर हो गई। वही मऊ के दोहरीघाट क्षेत्र के खरकौली निवासी सुधीर कुमार उर्फ  सिंटू बाइक से गोला रोड पर खड़े ऑटो से टकरा गए। तीनों घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस की टक्कर से महिला घायल
राजघाट पुल के पास रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार महिला घायल हो गई। साथ में उसका चार साल का बच्चा भी था। नौसड़ निवासी विनोद की पत्नी हिमालया मंडी में कर्मचारी है। बुधवार को वह बेटे के साथ सुबह 11:30 बजे के करीब राजघाट पुल की ओर जा रही थी कि पीछे से बस ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed