{"_id":"5c5dd309bdec221239761e18","slug":"101549652745-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल मर्डर का एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डबल मर्डर का एक और आरोपी गिरफ्तार
Sat, 09 Feb 2019 12:35 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। डबल मर्डर के आरोपी अंगेश सिंह को शुक्रवार की सुबह शाहपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उस पर पुलिस ने पच्चीस हजार का इनाम घोषित कर रखा था। इस मामले के दो मुख्य आरोपी शेरू और नौशाद को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अभी चार आरोपी संदीप, मनीष, नवनीत और मंटू को तलाश रही है। उसके अलावा पुलिस की जांच में कुछ और लोगों के नाम भी सामने आए हैं।
शाहपुर थाना क्षेत्र के रेलवे डेयरी कालोनी में आरपीएफ बैरक में 23 जनवरी की रात को रानू सिंह और रमेश यादव की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस की जांच में पता चला कि शेरू यादव ने रेलवे कालोनी के आउट हाउस में अपने दोस्तों को लिट्टी और मीट तथा शराब कीदावत दी थी। खाने-पीने के दौरान ही उसने रमेश यादव से फोन कर गाली-गलौच की थी। रमेश और शेरू के बीच वर्चस्व के लिए विवाद था। फोन पर बहस के दौरान रमेश अपने दोस्त रानू के साथ रेलवे स्टेशन के पास मौजूद था। वहां से दोनों शेरू यादव के पास पहुंच गए। यहां विवाद के बाद शेरू और उसके साथियों ने रानू और रमेश को गोलियां मार दी थीं। पुलिस ने मुख्य आरोपी शेरू यादव और उसके दोस्त नौशाद को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया था।