फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सुबह मारपीट, शाम को मिली युवक की लाश

सुबह मारपीट, शाम को मिली युवक की लाश

Thu, 03 Jan 2019 12:12 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India Published by: ajay Kumar Updated Thu, 03 Jan 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
सुबह मारपीट, शाम को मिली युवक की लाश
डेमो - फोटो : डेमो
बेलीपार (गोरखपुर)। बेलीपार के उत्तर कोलिया गांव में बुधवार की सुबह भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मौके पर यूपी 100 भी पहुंची। दोनों पक्ष थाने बुलाए गए। इसी बीच शाम को एक पक्ष के भीम निषाद (40) की लाश मिली। भीम के बेटे सुनील का आरोप है कि गला कसकर भीम की हत्या की गई है। उन्होंने दस लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन


उत्तर कोलिया निवासी भीम निषाद और गोपाल के बीच भूमि को लेकर विवाद था। मंगलवार को गोपाल के खेत में भीम की भैंस चली गई। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। मारपीट की सूचना पर यूपी 100 की टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने दोनों पक्ष को थाने पर भी बुलाया था। बुधवार की सुबह भी दोनों पक्ष आमने-सामनेे हो गए। भीम के बेटे सुनील ने बताया कि बुधवार की शाम करीब 5:30 बजे भीम भैंसों को चारा डाल रहे थे। इसी बीच तेज आवाजें सुनकर परिवार के लोग भूसाघर में पहुंचे तो भीम अचेत पड़े थे और उनके गले में प्लास्टिक की रस्सी कसी हुई थी। अस्पताल के रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजन शव लेकर घर पहुंचे और पट्टीदारों पर रस्सी से गला कसकर हत्या का आरोप लगाने लगे। सूचना पर पहुंची बेलीपार पुलिस और सीओ बांसगांव नितेश सिंह ने भीम के शव को कब्जे में लेकर मामला शांत कराया। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि घरवालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed