फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पुलिसकर्मी बता महिला के गहने लेकर भागे उचक्के

पुलिसकर्मी बता महिला के गहने लेकर भागे उचक्के

Sat, 06 Oct 2018 01:06 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Sat, 06 Oct 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मी बता महिला के गहने लेकर भागे उचक्के
गोरखपुर। कैंट क्षेत्र के बेतियाहाता में खुद को पुलिसकर्मी बताकर दो उचक्के महिला के गहने लेकर फरार हो गए। उचक्कों ने महिला को न सिर्फ हत्या कर बदमाशों के भागने की जानकारी दी बल्कि अधिकारियों के निर्देश का हवाला देकर गहने उतरवा लिया। उनके जाने के बाद महिला को जालसाजी की जानकारी हुई।
विज्ञापन


अलहदादपुर निवासी राकेश गुप्ता की पत्नी संध्या शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे रिक्शे से बेतियाहाता जा रहीं थीं। वह अभी दुकान के पास पहुंचीं थीं कि सादे कपड़े में आए दो युवकों ने अपने को पुलिस कर्मी बताया और कहा कि आगे एक व्यक्ति की हत्या हो गई है। बदमाश फरार हो गए हैं। डीआईजी का निर्देश है कि जो भी महिला गहने पहनकर निकली हो, सुरक्षा की दृष्टि से उनके गहने लेकर पुलिस अपने पास रख ले। दोनों ने बाइक सवार युवक को भी रोककर यही कहानी सुनाई।
विज्ञापन


उसने भी चेन उन्हें दे दी और चला गया। इसके बाद संध्या ने भी चेन और अंगूठी निकालकर उन्हें दे दी। वह तो कंगन भी देना चाह रही थी, लेकिन हाथ में फंस जाने से उसे नहीं दे सकीं। दोनों युवक चौराहे पर स्थित पुलिस चौकी से घर जाते समय गहने वापस लेने की बात कहकर चले गए। संध्या जब पुलिस चौकी पहुंचीं तो उन्हें असलियत का पता चला। पुलिस ने तीन अज्ञात पर जालसाजी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed