फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   युवती से प्रेम विवाह और उसकी भाभी के साथ की खुदकुशी

युवती से प्रेम विवाह और उसकी भाभी के साथ की खुदकुशी

Sat, 15 Sep 2018 01:45 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 15 Sep 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
युवती से प्रेम विवाह और उसकी भाभी के साथ की खुदकुशी
demo pic
गोरखपुर। चिलुआताल के नकहा में परसिया गांव के शैलेश जायसवाल ने अपनी पत्नी की सगी भाभी नीतू के साथ जहर खाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक शैलेश और नीतू के बीच प्रेम संबंध था। इसी वजह से दोनों ने प्राणघातक कदम उठाया। शैलेश शटरिंग का काम करता था।
विज्ञापन

गुलरिहा के परसिया गांव निवासी शैलेश ने करीब चार साल पहले जंगल एकला नंबर एक निवासी अनीता के साथ कोर्ट मैरिज की थी। घरवालों के मुताबिक दोनों एक-दूसरे को प्रेम करते थे। विरोध के बाद भी दोनों ने भागकर शादी की थी। शादी के बाद शैलेश का ससुराल में आना-जाना हो गया था। पुलिस के मुताबिक इसी दौरान शैलेश की नजदीकी अनीता की भाभी नीतू से बढ़ गई। करीब दस दिन पहले वह पत्नी की भाभी को लेकर भाग गया था। इस मामले में उसके साले सुनील ने चिलुआताल पुलिस को तहरीर भी दी थी। सुनील का आरोप था कि जीजा ने पत्नी को बहला-फुसलाकर भगाया है। पुलिस जांच कर ही रही थी कि शुक्रवार को सुबह 8:30 बजे चिलुआताल के नकहा में एक पुरुष और महिला अचेत हालत में मिले। मौके पर पुलिस पहुंची तो दोनों की पहचान शैलेश और नीतू के रूप में हुई। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शैलेश तीन बच्चों का पिता था।
विज्ञापन

जहर खाने से पहले शैलेश ने पत्नी को किया था फोन

शैलेश ने जहर खाने से पहले अपनी पत्नी अनीता से बात की थी। अनीता के मुताबिक शैलेश मुझे और भाभी दोनों को साथ रखना चाहते थे। बृहस्पतिवार की देर रात वह घर भी आए थे। बाइक खड़ी करने के बाद फिर कभी मुलाकात न होने की बात कहते हुए वह निकल गए। पत्नी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। उन्हें लगा कि दोनों कहीं बाहर जा रहे हैं। जहर खाने से पहले शुक्रवार की सुबह भी शैलेश ने पत्नी को फोन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed