फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से अफरा-तफरी

रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से अफरा-तफरी

Fri, 14 Sep 2018 01:49 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 14 Sep 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से अफरा-तफरी
bomb
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर पुल (फुटओवर ब्रिज) के नीचे बम की सूचना से अफरा-तफरी मच गई। आरपीएफ और जीआरपी ने डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता बुलाकर सभी प्लेटफार्म, तीनों फुटओवर ब्रिज और स्टेशन खड़ी ट्रेनों में चेकिंग की। लेकिन सूचना झूठी निकली। कंट्रोल रूम पर दो बार फोन करके सूचना देने वाले सिरफिरे ने पहले अपना नाम राकेश कुमार और फिर जुनैद बताया। थोड़ी ही देर में मोबाइल फोन बंद कर लिया। सूचना देने वाले का कॉल डिटेल जुटाया जा रहा है। आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ झूठी सूचना और रेल कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रेलवे के कामर्शियल कंट्रोल रूम में गुरुवार की सुबह 6.25 बजे सिरफिरे ने मोबाइल नंबर 7033169748 से फोन करके सूचना दी कि स्टेशन के पुल के नीचे बम रखा है। उसने अपना नाम राकेश कुमार बताया। एक मिनट बाद फिर कॉल करके सूचना दोहराई और इस बार नाम जुनैद बताया। इसके बाद मोबाइल भी स्वीच ऑफ हो गया। सुबह 6.28 बजे जोनल कंट्रोल रूम को यह जानकारी दी गई। अधिकारियों के सेट पर सूचना आते ही अफरा-तफरी मच गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर रंजीत यादव, सीओ जीआरपी एसपी राय ने तत्काल डॉग स्क्वायड लेकर छानबीन शुरू कर दी और सिविल पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता भी बुला लिया। सूचना पाकर रेलवे एसपी पुष्पांजलि, असिस्टेंट कमांडेंट डॉ श्रेयांस भी पहुंच गए। तीनों ओरवरब्रिज के नीचे गहन छानबीन की गई। प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेनों में भी जांच की गई। सुबह करीब 10 बजे तक पूरे स्टेशन परिसर को खंगालने के बाद सूचना को झूठा मानकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

बिहार का रहने वाला है कॉल करने वाला

जांच में जुटी जीआरपी ने कॉल डिटेल के जरिए झूठी सूचना देने वाले का पता खोज निकाला है। वह पटना, बिहार का रहने वाला है। उसकी तलाश में टीम रवाना हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह बम की सूचना मिलते ही पूरे स्टेशन परिसर की जांच कराई गई। कॉल करने वाले का पता चल गया है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
पुष्पांजलि, एसपी रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed