फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गैंगरेप से आहत छात्रा ने खुदकुशी की

गैंगरेप से आहत छात्रा ने खुदकुशी की

Fri, 22 Jun 2018 02:23 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 22 Jun 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप से आहत छात्रा ने खुदकुशी की
sucide shimla
हरपुर बुदहट (गोरखपुर)। हरपुर बुदहट थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा ने गैंगरेप से आहत होकर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार सुबह घर में फंदे से लटककर उसने खुदकुशी कर ली। छात्रा के पिता ने आरोप लगाया है कि उसका एक युवक से प्रेम संबंध था। युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसका रेप किया था। इससे वह आहत थी और आत्मघाती कदम उठा लिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


छात्रा संतकबीरनगर स्थित एक महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष में पढ़ती थी। बृहस्पतिवार सुबह उसके माता-पिता खेत गए थे। वापस लौटे तो देखा कि छात्रा फंदे से लटककर जान दे दी थी। छात्रा के पिता के अनुसार उसका गांव के एक युवक से प्रेम संबंध था। 13 मई को छात्रा घर से गायब हो गई और दो दिनों बाद गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर मिली थी। पिता ने बताया कि उसके बाद छात्रा 19 जून को घर से फिर गायब हो गई।
विज्ञापन


20 जून को वह संतकबीरनगर महिला थाने में मिली। महिला थाने में पुलिस की पूछताछ में छात्रा ने बताया था कि उसका प्रेमी और संतकबीरनगर के शनिचरा निवासी उसका दोस्त उसे बाइक से सिउयापार ले गए और दुष्कर्म कर फरार हो गए। पिता के अनुसार छात्रा तभी से परेशान थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले ली। हरपुर बुदहट एसओ आशुतोष ने बताया कि प्रेमी सहित दो युवक ोें के खिलाफ तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed