{"_id":"5af748594f1c1be5408b4d15","slug":"101526155353-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में तीन युवक बहे, दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नदी में तीन युवक बहे, दो की मौत
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sun, 13 May 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौड़ीराम (गोरखपुर)। गगहा के सोहगौरा के पास राप्ती में नहाने के दौरान तीन युवक बह गए। इनकों बचाने के लिए चरवाहे नदी में कूदे पर एक युवक को ही बचाया जा सका। काफी तलाश के बाद दो युवकों के शव निकाले गए। पहचान के बाद पुलिस ने घरवालों को सूचना दी। दोनों के घरों पर मौत की खबर पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने बरामद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
झंगहा के पकड़ी गांव निवासी नितेश (18) गांव के आकाश साहनी (18) और देवरिया रुद्रपुर के फतेहपुर निवासी नितेश चौबे के साथ ऑटो से सोहगौरा के पास नहाने के लिए आए थे। नहाने के दौरान आकाश गहरे पानी में पहुंच गया और डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में नितेश चौबे और नितेश भी डूबने लगे। शोर सुनकर गाय चरा रहे चरवाहे नदी में कूद गए और नितेश चौबे को बचा लिया, लेकिन बाकी दो युवक तेज धारा में बह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चरवाहों की मदद से ही दो दोनों युवकों की तलाश शुरू कराई तो थोड़ी देर बाद उनके शव मिले। तीनों पढ़ाई करते थे।