फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   महिला का बाइक सवार ने 18 हजार लूटे

महिला का बाइक सवार ने 18 हजार लूटे

Fri, 04 May 2018 01:15 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 04 May 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
महिला का बाइक सवार ने 18 हजार लूटे
लूट - फोटो : self
बांसगांव। कौड़ीराम के पास तियर मोड़ पर बाइक सवार बदमाश ने महिला का रुपयों से भरा झोला लूट लिया। महिला पंजाब नेशनल बैंक से 18 हजार रुपये निकालकर पैदल घर जा रही थी। महिला के शोर पर जब तक आसपास के लोग एकत्र होते, बदमाश फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला से जानकारी ली। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला। उसमें एक संदिग्ध युवक दिखाई दे रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है। उधर, इस मामले में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने कौड़ीराम चौकी इंचार्ज धीरेंद्र यादव को लाइनहाजिर कर दिया है।
विज्ञापन


बांसगांव के लकुड़ी गांव के रामप्रताप की पत्नी सरोज देवी का कौड़ीराम स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। 11 मई को उनके घर में शादी है। इसी सिलसिले में सरोज ने बृहस्पतिवार की सुबह बैंक से 18 हजार रुपये निकाले। वह रकम झोले में रखकर पैदल ही जा रही थीं। अभी वह तियर मोड़ के पास पहुंची थीं कि पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर झोला लूट लिया। बांसगांव थानेदार गिरिजेश तिवारी ने बताया कि बाइक सवार बदमाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed