फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सड़क हादसे में युवक की मौत, एक घायल

सड़क हादसे में युवक की मौत, एक घायल

Wed, 06 Dec 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 06 Dec 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत, एक घायल
accident - फोटो : graphic
जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। डंपर चला रहा यह युवक ब्रेकर के झटके से उसके नीचे आ गया था। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेेने के साथ ही मालिक को सूचना दे दी। मृतक बिहार का रहने वाला था।
विज्ञापन


पीपीगंज प्रतिनिधि के मुताबिक गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर नयनपर गांव के सामने बने नवनिर्मित टोल प्लाजा के सामने डंपर से कुचलकर चालक की मौत हो गई। सोमवार की रात 12 बजे के करीब ब्रेकर पर डंपर पर चढ़ते ही झटके से पीछे का लॉक खुल गया। इससे चालक खुद के डंपर के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के गांव वाले तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजा और डंपर को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान बिहार प्रांत के शाहपुर थाना क्षेत्र के धमवल निवासी सुनील तिवारी (34) पुत्र सूर्य नारायण के रूप में हुई है। वह पास के ही एक एक शख्स का डंपर चलाते थे। सोनौली की ओर से गोरखपुर लौटते समय वह हादसे की चपेट में आए थे।
विज्ञापन


दूसरी ओर बड़हलगंज प्रतिनिधि से मिली खबर के मुताबिक सिधुआपार के पास स्कूली बस की टक्कर से बाइक सवार राहुल तिवारी (25) घायल हो गए। रेवड़ाडीह निवासी राहुल बाइक से अपने निजी कंपनी में काम को जा रहे थे। तभी एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में गोरखपुर से वाराणसी की ओर जा रही स्कूली बस अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल राहुल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed