फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पुलिस टीम पर हमला

पुलिस टीम पर हमला

Tue, 01 Aug 2017 01:50 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
पुलिस टीम पर हमला

विज्ञापन
गोरखपुर।
सख्त कार्रवाई के अभाव में कच्ची शराब का धंधा करने वालों की जुर्रत किस कदर बढ़ गई है, इसकी बानगी सोमवार को गगहा थाने के मिश्रौली गांव में दिखी। कच्ची शराब के खिलाफ दबिश देने गई गगहा पुलिस की टीम पर धंधेबाजों ने हमला कर दिया। हमले में पुलिसवालों की वर्दी तक फट गई। किसी तरह भागकर पुलिसकर्मियों ने जान बचाई। बाद में थानेदार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और भट्ठी तोड़कर धंधेबाज को हिरासत में लिया।

सोमवार की शाम गगहा थाने के चार पुलिसकर्मी मिश्रौली गांव में कच्ची शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंचे। यहां जांच के दौरान एक ईंट भट्ठे पर शराब की भट्टी मिली। पुलिसकर्मी शराब की भट्ठी तोड़ने लगे तो धंधेबाज आक्रोशित हो गए और सिपाहियों से हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान सिपाहियों की वर्दी फट गई। मामला गंभीर होता देख पुलिसकर्मी वहां से जाने लगे तो धंधेबाजों ने उन्हें दौड़ा लिया। कुछ दूर जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने सूचना थानेदार गौरव सिंह को दी। थानेदार फोर्स के साथ मौके पहुंचे और शराब की भट्ठियों को तोड़कर धंधेबाज को हिरासत में ले लिया। हालांकि थानेदार गौरव सिंह ने टीम पर हमले से इंकार करते हुए कहा कि एक धंधेबाज हिरासत में है, शराब भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed