{"_id":"59765b504f1c1b77578b45b3","slug":"101500928848-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो चोर पकड़े गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो चोर पकड़े गए
Updated Tue, 25 Jul 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए चलाए गए अभियान में जीआरपी को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह के दो सदस्यों का सर्कुलेटिंग एरिया से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 315 ग्राम नशीला पाउडर, 17,870 रुपये नकद, सात मोबाइल फोन और भारी मात्रा में सोने और चांदी के जेवर बरामद हुए हैं। दोनों चोरों पर गोरखपुर और देवरिया में दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं।
एसपी रेलवे डॉ. धर्मवीर सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इंस्पेक्टर आनंद सिंह टीम के साथ जंक्शन पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच सर्कुलेटिंग एरिया में रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे दो संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस को देख दोनों भागने लगे, मगर पुलिस ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया। एसएसपी ने बताया कि उनकी पहचान गौरीबाजार देवरिया के किशोर और खोराबार के हरीश के रूप में हुई है। ये बहुत ही शातिर हैं। दोनों यात्री बनकर ट्रेन में सफर करते थे और लोगों से बातचीत कर उनसे घुल-मिल जाते थे। इसी बीच यात्रियों को गुमराह कर उनका सामान चोरी कर फरार हो जाते हैं। बाद में चोरी का सामान नेपाल ले जाकर बेच देते थे। पकड़े गए चोरों की पहचान किशोर गौरीबाजार, देवरिया और खोराबार के हरीश के रूप में हुई है।