फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मौत की वजह स्पष्ट नहीं, आरोपियों को भेजा जेल

मौत की वजह स्पष्ट नहीं, आरोपियों को भेजा जेल

Mon, 17 Jul 2017 01:30 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
मौत की वजह स्पष्ट नहीं, आरोपियों को भेजा जेल
पकड़े गए आरोपियों का पुलिस ने मेडिकल चेकअप कराया। - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
गोरखपुर।
खजनी के छपिया निवासी रामू भारती की मौत की वजह पोस्टमार्टम में भी स्पष्ट नहीं हो सकी। पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित रख लिया है। रविवार को पुलिस की मौजूदगी में रामू का दाह संस्कार कर दिया गया। इसके साथ ही पुलिस ने चौकी पर पथराव करने वाले 18 आरोपियों को जेल भेज दिया। इसके पूर्व शनिवार को पूरी रात पुलिस ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी है। एसपी सिटी विनय सिंह का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

छपिया के रामू भारती की मौत शनिवार को नौसड़ चौकी के पीछे बहरामपुर में हुई थी। घर वालों के साथ काफी संख्या में लोगों ने मौत की वजह कच्ची जहरीली शराब को बताकर जमकर हंगामा किया था। उन्होंने शव रखकर हाइवे जाम कर दिया था और पुलिस चौकी पर जमकर पथराव किया था। इसमें कुछ पुलिस वाले और राहगीर घायल हो गए थे। बाद में पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा और 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में तिवारीपुर थाने में सपा नेता रामनगीना साहनी समेत 25 नामजद और 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसएसपी

रामू के घरवालों को भी पुलिस ने लिया हिरासत में
पुलिस ने इस मामले में रामू के घरवालों को भी मुल्जिम बनाया है। घर के चार-पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। उधर, घर में मातम के बीच पुलिस की कार्रवाई ने रामू के परिवार वालों का दर्द बढ़ा दिया है। हालांकि पुलिस का अपना तर्क है। उसका कहना है कि उन लोगों ने पुलिस टीम और चौकी पर पथराव किया था जिस वजह से उन्हें हिरासत में लिया गया है।

कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई के चलते हुआ हमला
नौसड़ में बवाल के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने कच्ची शराब के कारोबारियों को पुलिस टीम पर हमला करने का आरोपी बताया है। उन्होंने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि 10 जुलाई को कच्ची शराब के खिलाफ गांव में हुई बड़ी कार्रवाई के विरोध में लोगों ने पुलिस को निशाना बनाया और पथराव किया, लेकिन एक-एक को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed