फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   10 lacs loot for traders

घी कारोबारी की हत्या कर 10 लाख लूटे

Fri, 12 May 2017 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 12 May 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
10 lacs loot for traders
रोते बिलखते घरवाले। - फोटो : shivharsh
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डीजीपी सुलखान सिंह और प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पांडा के शुक्रवार को शहर आने से कुछ घंटे पहले ही गुरुवार की देर रात बदमाशोें ने कोतवाली थाना क्षेत्र के दीवान बाजार में घी-तेल के कारोबारी चंद्रप्रकाश टिबड़ेवाल की हत्या कर दी और 10 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। बदमाश बाइक से आए थे। कारोबारी के सीने और पैर में तीन गोलियां मारी गई थीं। टिबड़ेवाल दुकान कर्मचारी के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे। घटना की सूचना से हड़कंप मच गया। आनन फानन में आईजी, एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ कैंट फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। साथी कर्मचारी के बताए हुलिया के हिसाब से पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। कर्मचारी ने बताया है कि कारोबारी के बैग में करीब पंद्रह लाख रुपये थे। हालांकि पुलिस की जांच में दस लाख रुपये की ही पुष्टि हुई है। मामले की सूचना पाकर आईजी मोहित अग्रवाल घटना स्थल पहुंचे। साथ ही सीओ की अगुवाई मेें पुलिस की दो टीमें गठित करके मामले की छानबीन शुरू करा दी। क्राइम ब्रांच भी छानबीन में लगी है। देररात कारोबारी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। साथ ही मृत चंद्रप्रकाश के बड़े भाई सज्जन की तहरीर पर कोतवाली में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।   
विज्ञापन

मूलत: महराजगंज के निवासी चंद्रप्रकाश टिबड़ेवाल दीवान बाजार में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते थे। चंद्रप्रकाश की साहबगंज में श्याम ट्रेडिंग कंपनी नाम से घी, तेल की दुकान है। वह थोक कारोबार करते थे। बृहस्पतिवार की रात करीब 8: 45 बजे चंद्र प्रकाश दुकान बंद कर रामकोला के लक्ष्मीगंज निवासी कर्मचारी गोलू वर्मा की स्कूटी से घर लौट रहे थे। उनके पास काले रंग का एक बैग था जिसमें रुपये भी रखे थे। स्कूटी चंद्रप्रकाश ही चला रहे थे। दीवान बाजार के हिमालय टिंबर दुकान गली में जैसे ही स्कूटी मुड़ी, वैसे ही पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने गाली देते हुए उन्हें रोका और फायर झोंक दिया। पहली गोली मिस होते ही ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इसमें से एक गोली पैर में और दो गोली सीने में जा धंसी। इसके बाद कारोबारी जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। बदमाश बैग लेकर फरार हो गए और घटना से डरा गोलू शोर मचाने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए और घायल कारोबारी को जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल के चिकित्सकों ने कारोबारी को मृत घोषित कर दिया। गोली मारने की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस अफसर, नेता जिला अस्पताल पहुंच गए। खबर फैलते ही तमाम व्यापारी भी अस्पताल आ पहुंचे। सबने हत्याकांड की निंदा की और कहा कि मामले का खुलासा जल्द नहीं हुआ तो व्यापारी आंदोलन करेंगे। साहबगंज के व्यापारियोें ने शुक्रवार को दुकानें बंद रखने का एलान किया है। एसएसपी आरपी पांडेय ने हत्याकांड का खुलासा जल्द करने का भरोसा दिलाया है।  
विज्ञापन

एडीजी कानून व्यवस्था को दी घटना जानकारी

सीएम के शहर में कारोबारी की हत्या कर लूट की सूचना से हड़कंप मच गया। सीएम योगी आदित्यनाथ के आने से पहले हुई घटना की जानकारी होते ही एडीजी कानून व्यवस्था भी अफसरों से सीधे संपर्क में आ गए। आला अफसरों ने एडीजी को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना का पर्दाफाश जल्द होगा। बदमाशों को पकड़ने के लिए सीओ के नेतृत्व में दो पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। क्राइम ब्रांच की टीमें भी जांच कर रही हैं। हत्यारे जल्द ही पकड़े जाएंगे। 
मोहित अग्रवाल, आईजी जोन
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed