फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   crime news

पुलिस बनकर गीता प्रेस प्रबंधक की पत्नी के गहने लूटे

Sun, 21 Jul 2019 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
crime news
गीता प्रेस प्रबंधक की पत्नी इन्हीं के साथ हुई है लूट।
पुलिस वाला बताकर गीता प्रेस प्रबंधक की पत्नी के गहने लूटे
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति आवास के पास गीता प्रेस के उत्पाद प्रबंधक लालमणि तिवारी की पत्नी गीता तिवारी से खुद को पुलिस बताकर बदमाशों ने सोने की चेन और एक जोड़ा कंगन लूट लिया। बदले में कागज में लिपटी सोने की नकली चूड़ी थमा दी थी। घर पहुंचने के बाद पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

लालमणि तिवारी का कैंट क्षेत्र के इंदिरानगर में आवास है। उनकी पत्नी गीता शनिवार सुबह रिक्शे से आवास पर जा रही थीं। कुलपति आवास के पास दो युवकों ने रिक्शा रोकने को कहा। चालक ने ध्यान नहीं दिया तो दोनों ने जबरन रोक दिया। उन्होंने खुद को पुलिस वाला बताते हुए गीता तिवारी से कहा कि सोने के गहने पहन कर क्यों निकली हैं, एक दिन पहले महिला से लूट हो चुकी है, इसलिए महिलाओं के गहने पहनकर निकलने पर रोक लगा दी गई है। यही चेक करने के लिए सादे कपड़ों में उनकी ड्यूटी लगी है। गीता तिवारी ने गहने उतारने से मना कर दिया। इसी बीच बाइक सवार एक युवक आया। उसने सोने की चेन और दो अंगुठी पहन रखी थी। युवकों ने उसे रोक कर गहने पहन कर निकलने पर रोक लगने की बात कहते हुए उसकी चेन और अंगूठी निकलवा लिया और कागज में लपेटकर उसे लौटा दिया। युवक को ऐसा करता देख गीता तिवारी ने भी अपने गहने निकाल तो लिए लेकिन वह उन्हें अपने बैग में रखने लगीं। युवकों ने उनके हाथ से गहने ले लिए। कुछ देर बाद कागज में नकली कंगन लपेट कर उन्हें दे दिया और फरार हो गए। घर जाकर उन्होंने कागज खोला तो उसमें कंगन नकली होने का पता चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कैंट इंस्पेक्टर रवि राय ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed