फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   crime news

बद्रिका हास्पिटल के मालिक पर धोखाधड़ी और धमकी का केस दर्ज

Tue, 16 Jul 2019 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
crime news
बद्रिका हास्पिटल के मालिक पर धोखाधड़ी और धमकी का केस
विज्ञापन

गोरखपुर। गांधी गली स्थित बद्रिका हास्पिटल में पार्टनरशिप के बहाने 26.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए दो लोगों ने हास्पिटल मालिक डॉ. सौरभ श्रीवास्तव के खिलाफ कैंट थाने में शिकायत की है। तहरीर के आधार पर डॉ. सौरभ के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। गुलरिहा के मक्शनपुर जंगल सखनी निवासी दिनेश कुमार गुप्ता और अजीत विश्वकर्मा का कहना है कि पार्टनरशिप के नाम पर ली गई पूरी रकम चेक या फिर खाते से स्थानांतरित की गई है। धोखाधड़ी का पता चलने पर रकम वापस मांगी गई तो अब जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

दिनेश और अजीत का आरोप है कि बद्रिका हास्पिटल के निर्माण के दौरान डॉ. सौरभ श्रीवास्तव ने इसमें रकम लगाने पर पार्टनरशिप की बात कही। जमीन बेचकर व अन्य जगहों से इंतजाम करके 9 दिसंबर 2014 को विजय बैंक के माध्यम से एक लाख का ड्राफ्ट, 9 फरवरी 2015 को तीस हजार रुपये, 26 मई 2015 को 50 हजार रुपये समेत अलग-अलग तारीखों पर कुल 26 लाख 50 हजार रुपये डॉ. सौरभ को दिए गए । डॉ. सौरभ ने कहा कि जल्द ही पार्टनरशिप का पेपर तैयार कर लिया जाएगा लेकिन हास्पिटल का संचालन शुरू होने के बाद भी उन्होंने पार्टनरशिप नहीं दी। रकम वापस मांगने पर धमकी देने लगे। दिनेश और अजीत का कहना है कि 7 मार्च 2019 को पुलिस को इस संबंध में शिकायती पत्र दिया लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद दिनेश ने एसएसपी से मुलाकात की। एसएसपी के आदेश पर अब कैंट पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस मामले में डॉक्टर सौरभ श्रीवास्तव के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया। डॉक्टर ने फोन उठाया और कहा कि आफिस आकर अपना पक्ष रखेंगे। मगर देर रात तक वह नहीं आए। जब भी उनका पक्ष आएगा, उसे प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed