फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   crime

‘बच्चा चोर के अफवाहों पर न दें ध्यान ’

Thu, 29 Aug 2019 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
crime
बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर लोगों को जागरूक करते सदर कोतवाल सर्वेश सिंह। - फोटो : MAHARAJGANJ
‘बच्चा चोर के अफवाहों पर न दें ध्यान’
विज्ञापन

थानेदारों को बैठक कर लोगों को जागरूक करने का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। हाल के दिनों में बच्चा चोरी करने वाले गैंग के सक्रिय होने की अफवाहों से पुलिस-प्रशासन हलकान है। इन अफवाहों के चलते माब लीचिंग की घटनाएं बढ़ रही हैं और बेकसूरों पर बेवजह कहर टूट रहा है। कई जिलों में ऐसी घटनाएं देखने को मिली हैं कि ‘बच्चा चोर, बच्चा चोर’ का शोर मचाते हुए किसी को भी पीट दिया जाता है। जांच में बच्चा चोरी की घटना अफवाह निकलती है। जिले के परतावल क्षेत्र में इसी तरह की घटना हुई। बच्चा चोरी के अफवाह में युवक की बांधकर पिटाई कर दी गई।
अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल ने लोगों से अपील कि अफवाहों पर ध्यान न दें। कानून को अपने हाथ में न लें और पुलिस अथवा डायल 100 पर तत्काल इसकी सूचना दें। सोशल मीडिया मसलन व्हाट्सएप, ट्वीटर, फेसबुक आदि के माध्यम से अफवाह फैलाई जा रही है कि कुछ गिरोह व व्यक्तियों द्वारा छोटे बच्चों को उठाकर तस्करी की जा रही है तथा कुछ के फोटो और वीडियो तक वायरल किए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील कि कानून को अपने हाथ में न लें और भीड़ का हिस्सा न बनें। इस तरह की किसी भी अफवाह की जानकारी होने पर 100 नंबर पर फोन करें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में बैठक कर इन अफवाहों के प्रति लोगों को जागरूक करने को कहा गया है। कार्यालय आने वाले सभी लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। कहीं भी ऐसी सूचना मिले तो तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करें। स्वयं कानून कोे हाथ लेने का प्रयास न करें। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
शहर में कोतवाल ने भ्रमण कर किया जागरूक
प्रभारी निरीक्षक सर्वेश सिंह ने शहर में टीम के साथ भ्रमण कर लोगों को जागरूकता का संदेश दिया। पुलिस टीम के साथ उन्होंने शहर के गोरखपुर मार्ग, कॉलेज मार्ग, फरेंदा मार्ग समेत अन्य स्थानों का भ्रमण किया। उन्होंने लोगों से ऐसी बातों पर ध्यान न देने की अपील की। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। कहीं भी इस तरह की घटना की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed