फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   COURT AND FINE

महिला कैदी के लिए मदद को बढ़े हाथ, जमा हुआ जुर्माना

Thu, 15 Aug 2019 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
COURT AND FINE
जमा हुआ जुर्माना, रानी भी आज हो जाएगी रिहा
विज्ञापन

गोरखपुर। शाहपुर के प्रमोद नथानी ने बुधवार की सुबह दस बजे मंडलीय कारागार पहुंचकर रानी वर्मा के जुर्माने के 16 हजार रुपये जमा कर दिए। इसके बाद जेल प्रशासन ने सभी सातों कैदियों की रिहाई के कागजात कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किए। कोर्ट से निर्देश मिलने के बाद स्वतंत्रता दिवस के दिन सभी रिहा कर दिए जाएंगे।

जेल प्रशासन की पहल पर अमर उजाला ने 10 साल से सजा काट रही रानी वर्मा के मदद की अपील की थी। इसे बुधवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस खबर का संज्ञान लेने के बाद मधुसूदन होम सोसाइटी संचालक शाहपुर के जेल रोड निवासी प्रमोद नाथानी जेल पहुंचे और महिला का जुर्माना भरा। उन्होंने दरअसल, स्वतंत्रता दिवस प्रतिवर्ष की भांति जेल से सात कैदियों की रिहाई होनी है। जेल प्रशासन ने मंगलवार को छह कैदियों के लिए जुर्माने की राशि शहरवासियों की मदद से जमा करा ली थी, लेकिन दुष्कर्म की साजिश रचने के आरोप में सजा काट चुकी कुशीनगर के खड्डा निवासी ओमप्रकाश वर्मा की पत्नी रानी वर्मा के जुर्माने के 16 हजार रुपये जमा नहीं हो पाए थे। रीना 10 जुलाई से अतिरिक्त सजा काट रही है। वह बीमार है और उसके घर वाले गरीबी के कारण जुर्माना नहीं भर पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed