{"_id":"57d033704f1c1be9063185f2","slug":"convocation-ceremony-of-mmmut-will-complete-in-2-hrs","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे में पूरा होगा एमएमएमयूटी का पहला दीक्षांत समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे में पूरा होगा एमएमएमयूटी का पहला दीक्षांत समारोह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 07 Sep 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नालॉजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस माह की 11 तारीख को होने वाले पहले दीक्षांत समारोह के लिए मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नालॉजी प्रशासन खुद को तैयार कर चुका है। बुधवार को यूनिवर्सिटी ने कार्यक्रम का मिनट्स जारी कर दिया। इसके मुताबिक पूरा कार्यक्रम कुलाधिपति राम नाइक की मौजूदगी में दो घंटे संपन्न होगा। इस दौरान जहां 2014-16 बैच के एमबीए और एमटेक टॉपरों को गोल्ड मेडल दिए जाएंगे, वही अन्य पासआउट विद्यार्थियों को डिग्री भी वितरित की जाएगी।
पहले दीक्षांत समारोह का शुभारंभ दोपहर एक बजे होगा। समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और सूबे के राज्यपाल राम नाइक करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य सरकार के प्राविधिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) फरीद महफूज किदवई मौजूद रहेंगे। उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के चेयरमैन अनिल डी. सहस्त्रबुद्धे दीक्षांत भाषण देंगे, जबकि दीक्षा उपदेश के माध्यम से कुलाधिपति राम नाइक विद्यार्थियों को जीवन के अगले चरण सफल होने का संदेश देंगे। इस खास मौके के गवाह मेधावियों के अभिभावक भी बनेंगे क्योंकि यूनिवर्सिटी ने अभिभावकों को भी न्यौता भेजा है।
कुलपति प्रो. ओंकार सिंह ने बताया कि समारोह में प्रवेश केवल आमंत्रण पत्र के जरिये ही हो सकेगा। यूनिवर्सिटी परिवार के सदस्यों के लिए परिचय पत्र ही पास होगा, जबकि अन्य आगंतुकों के लिए आमंत्रण पत्र व वाहन पास जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों को समारोह के दौरान डिग्री के साथ कॉशन मनी भी दी जाएगी, जिससे उन्हें इसके लिए परेशान न होना पड़े। कुलपति ने बताया कि मुख्य समारोह का पूर्वाभ्यास 10 सितंबर को शाम चार से छह बजे के बीच होगा। इस दौरान पदक पाने वाले मेधावी दीक्षांत परिधान में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
- दोपहर 1 बजे : कुलाधिपति, मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का आगमन
- 1:10 बजे : अतिथियों का परिधान अलंकरण
- 1:15 बजे : शैक्षणिक शोभा यात्रा का दीक्षांत सभागार में आगमन
- 1:20 बजे : दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण
- 1:22 बजे : वंदे मातरम गायन
- 1:26 बजे : विश्वविद्यालय कुलगीत गायन
- 1:29 बजे : दीक्षा समारोह शुरू करने के लिए कुलाधिपति की अनुमति
- 1:30 बजे : कुलपति द्वारा स्वागत भाषण एवं विश्वविद्यालय का प्रगति आख्या की प्रस्तुति
- 1:45 बजे : कुलाधिपति का दीक्षोपदेश
- 1:46 बजे : कुलाधिपति डिग्री प्रदान करेंगे
- 1:50 बजे : कुलाधिपति डिग्रीधारकों को शपथ दिलाएंगे
- 1:52 बजे : कुलाधिपति पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करेंगे
- 2:12 बजे : विशिष्ट अतिथि का उद्बोधन
- 2:20 बजे : मुख्य अतिथि का दीक्षांत भाषण
- 2:35 बजे : कुलाधिपति का उद्बोधन
- 2:50 बजे : अतिथियों को स्मृति चिह्न
- 2:52 बजे : कुलसचिव का धन्यवाद ज्ञापन
- 2:54 बजे : दीक्षा समारोह के समापन की कुलाधिपति द्वारा घोषणा
- 2:55 बजे : समूह फोटोग्राफी
- 2:57 बजे - राष्ट्रगान
- 2:58 बजे - शैक्षणिक शोभायात्रा का प्रस्थान

यह है कार्यक्रम