फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   congress protest against hike of petro prise

कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री का पुतला जलाया

Mon, 06 Jun 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 06 Jun 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
congress protest against hike of petro prise
विजय चौराहे पर प्रधानमंत्री का पुतला फूकते कांग्रेसी । - फोटो : shivharsh
पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के नाम पर चल रही जनहित योजनाओं को बंद करने और डीजल तथा पेट्रोल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया।
विज्ञापन


रविवार को जिलाध्यक्ष डॉ. सैयद जमाल और महानगर अध्यक्ष अरुण अग्रहरी के नेतृत्व में कांग्रेसी पुर्दिलपुर स्थित कार्यालय से जुलूस की शक्ल में विजय चौराहा पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। डॉ. जमाल ने कहा कि जिन्होंने देश के हित के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनके नाम पर चल रही योजनाओं का नाम आरएसएस के परिचारकों के नाम पर रखकर अपने क्षुद्र मानसिकता का परिचय दे रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत कम होने के बावजूद लगातार डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है। कहा का मथुरा कांड पर प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि इससे साबित होता है कि पूरी तरह विफल करार दिया। इस मौके पर दिनेश चंद श्रीवास्तव, दिलीप जायसवाल, उमेश चंद्र खन्ना, दिलीप कुमार निषाद, राणा राहुल सिंह, जितेंद्र विश्वकर्मा आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला कांग्रेसियों ने प्रतीकात्मक अर्थी निकाली
महिला कांग्रेस कमेटी की शहर अध्यक्ष शहला अहरारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली। इस मौके पर शहला अहरारी ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री एक भी वादा पूरा नहीं कर सके हैं। इस वजह से लोगों को ध्यान भटकाने के उद्देश्य से विभिन्न मुद्दों को उठाया जाता है और बाकी समय विदेश में बिताया जाता है। कांग्रेस की नीतियों को नए नाम से पेश किया जा रहा है। इसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर स्मिता राय, सरवरी बेगम, अनामिका कामिनी, सुमन पटेल आदि मौजूद थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed