फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   congress members celeberate rahul gandhi's birth day

राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का लिया संकल्प

Sun, 19 Jun 2016 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 19 Jun 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
congress members celeberate rahul gandhi's birth day
जिला कांग्रेस कार्यालय पर राहुल गांधी के जन्मदिन पर केक काटते जिला अध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष। - फोटो : shivharsh
कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर केक काटा और उनके दीर्घायु होने की कामना की। साथ ही 2019 में उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


रविवार को जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डॉ. सैयद जमाल ने कहा कि कांग्रेसी देश की बेहतरी के लिए एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत बनाएंगे और राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे। इस मौके पर उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान देश के विघटनकारी शक्तियों को नष्ट करने के लिए राहुल गांधी को शक्ति प्रदान करें। साथ ही कहा कि जो लोग कांग्रेस मुक्त भारत का सपना पाल रखे हैं। 2019 के चुनाव में देश की जनता उन्हें सत्ता से बेदखल कर देगी।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रहरी और प्रदेश संगठन सचिव डॉ. प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि देश की जनता को मोदी का झूठ अब समझ में आने लगा है। इसका परिणाम 2019 में दिखाई देगा। इस दौरान मदन कुमार त्रिपाठी, अष्टभुजा प्रसाद त्रिपाठी, हजारी लाल जायसवाल,  बादल चतुर्वेदी, अमरजीत यादव, शैलेंद्र बल्लभ पांडेय, सुरेश चौधरी, संतोष सिंह, दिलीप निषाद, उमेश खन्ना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की सचिव तलत अजीज की ओर से कुष्ट आश्रम में फल वितरित एवं पौधरोपण किया गया। इस मौके पर डॉ. अजीज अहमद, राकेश यादव, हीरालाल यादव, मो. उमैर, अशफाक अली सिद्दीकी आदि मौजूद थे। सेवादल की प्रदेश महिला संगठक निर्मला वर्मा की ओर से रानी लक्ष्मीबाई पार्क में केक काटा गया।

इस मौके पर जयप्रकाश उपाध्याय, कुसुम पांडेय, अरुण सोनकर आदि मौजूद थे। बिछिया में प्रेमलता चतुर्वेदी की ओर से राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed