नोटबंदी भारत का सबसे बड़ा घोटाला: कांग्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को प्रेस क्लब में मीडिया से बात करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. सैयद जमाल और महानगर अध्यक्ष अरुण अग्रहरि ने कई आरोप लगाए।
कहा कि नोटबंदी के दिन कोलकाता बैंक में भाजपा के एकाउंट में 500 और 1000 के तीन करोड़ रुपये जमा हुए। नोटबंदी के ठीक पहले भाजपा और आरएसएस ने पूरे देश में सैकड़ों करोड़ों रुपये की संपत्तियां खरीदीं। सितंबर 2016 में 5,88,600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जमा की गई, जिसमें एक से 15 सितंबर के बीच जमा किए गए फिक्स डिपॉजिट ही तीन लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के थे।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जिस अहमदाबाद जिला को-ऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर हैं, उस बैंक में नोटबंदी के बाद तीन दिन में 500 करोड़ रुपये जमा कराए गए। भाजपा नेताओं से पकड़े गए पुराने और नए नोटों के मामले की जांच नहीं की गई। नेताओं ने बिड़ला और सहारा ग्रुप के मामले में भी प्रधानमंत्री पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। साथ ही स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से देश को 1,28,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
उन्होंने सभी खाताधारकों को आठ नवंबर से पैसा निकालने तक 18 प्रतिशत ब्याज देने, कैशलेस लेनदेन पर कमीशन बंद करने, भोजन के अधिकार के तहत राशन की कीमत आधी करने, बीपीएल परिवार की एक महिला के खाते में 25 हजार रुपये देने, मनरेगा मजदूरो के काम के दिन और दिहाड़ी दोगुनी करने, इनकम और सेल्स टैक्स में 50 प्रतिशत छूट की मांग उठाई।