{"_id":"586a9fcf4f1c1b4d56158bc5","slug":"congress-bjp-poster-war","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी: कांग्रेसियों ने भाजपा नेताओं को बनाया ‘बंदर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी: कांग्रेसियों ने भाजपा नेताओं को बनाया ‘बंदर’
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 03 Jan 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
शास्त्री चौक पर नोटबंदी के खिलाफ पोस्टर वार प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी से लोगों को हो रही परेशानी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने पोस्टर पर भाजपा नेताओं को बंदर के रूप में प्रस्तुत किया। इस दौरान जिला महासचिव के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कहा गया कि प्रधानमंत्री के दावे के विपरीत नोटबंदी के 50 दिन पूरे होने के बावजूद लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। प्रधानमंत्री ने देश की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से तबाह कर दिया है। नोटबंदी से देश का भला होने का वादा भी जुमला ही साबित हुआ।
सोमवार को जिला महासचिव अनवर हुसैन के नेतृत्व में कांग्रेसी पोस्टर लेकर शास्त्री चौक पर इकट्ठा हुए और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पोस्टर में नोटबंदी को कुर्सी हिला देने वाला फैसला बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को परेशान दिखाया गया है। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और वित्त मंत्री अरुण जेटली को बंदर के रूप में प्रस्तुत कर प्रधानमंत्री को यह बोलते हुए दिखाया गया है कि ‘जनता के लिए आप तो हानिकारक हैं! साहब जी’।
अनवर हुसैन और जिला उपाध्यक्ष एसएस पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने नोटबंदी के नाम पर गरीबों का पैसा लूट लिया और अब उसे अपने पूंजीपति मित्रों को देने की तैयारी में लगे हुए हैं। इस लूट से आम आदमी परेशान हैं। दुकानदारी खत्म हो गई है और उद्योग-धंधे चौपट हो गए हैं। कुल मिलाकर नोटबंदी का फैसला प्रधानमंत्री के जुमले की तरह ही साबित हुआ। इस दौरान मोहम्मद खालिद, देवेंद्र निषाद, महेंद्र यादव, अयूब अली, आशुतोष तिवारी, विजय गुप्ता, सोनू कुमार, आजाद हुसैन, अंजुम आरिफ आदि मौजूद थे।