{"_id":"57cc779a4f1c1be11f317107","slug":"committe-having-11-members-has-been-made-for-students-union-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव के लिए बनी 11 सदस्यीय कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव के लिए बनी 11 सदस्यीय कमेटी
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Mon, 05 Sep 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रसंघ चुनाव की तारीख तय करने के बाद गोरखपुर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उसे संपन्न कराने की कवायद शुरू कर दी है। इतवार होने के बावजूद चुनाव के मद्देनजर परिसर के प्रशासनिक हलके में गहमागहमी बनी रही। कभी चुनाव की खातिर कमेटी बनाने के लिए तो कभी मतदाता सूची तैयार करने के लिए। छात्रसंघ चुनाव 16 सितंबर को प्रस्तावित है।
चुनाव अधिकारी प्रो. संजय बैजल ने बताया कि चुनाव को सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 11 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। इसमें यूनिवर्सिटी के विभिन्न विभागों के प्रोफसरों को शामिल किया गया है। कमेटी में दो महिला सदस्य भी हैं। सदस्यों की जिम्मेदारी तय करने के लिए सोमवार को दोपहर दो बजे बैठक बुलाई गई है। इसमें चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की रणनीति तैयार की जाएगी। कमेटी में जिन प्रोफेसरों को शामिल किया गया है, उनमें प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी (इतिहास), प्रो. संदीप कुमार दीक्षित (अर्थशास्त्र), प्रो. अजय कुमार शुक्ल (अंग्रेजी), प्रो. धनंजय कुमार (मनोविज्ञान), प्रो. गोपाल प्रसाद (राजनीति विज्ञान), प्रो. हिमांशु पांडेय (गणित), प्रो. दिनेश यादव (बायो टेक्नालॉजी), प्रो. शिखा सिंह (अंग्रेजी), प्रो. सुधा यादव (रसायनशास्त्र), डॉ. अहमद नसीम (विधि), डॉ. एके दीक्षित (प्रौढ़ शिक्षा) शामिल हैं।
प्रो. बैजल ने बताया कि मतदाताओं की स्थिति के आकलन के लिए ईडीपी सेल से यूनिवर्सिटी में प्रवेशित विद्यार्थियों की सूची मांगी गई है। इनका आकलन करके मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि केवल वे ही विद्यार्थी वोट दे पाएंगे, जिनका नाम मतदाता सूची में होगा, जिनके पास यूनिवर्सिटी का परिचय पत्र होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा है कि वे अभ्यर्थी जिन्होंने अभी तक अपना परिचय पत्र नहीं बनवाया है, वे जल्द से जल्द बनवा लें वरना वो वोट देने से वंचित रह जाएंगे।