फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   commissioner orders to take against to responsible company to establish electricity in the village

गांवों तक बिजली पहुंचाने में लापरवाही पर बिफरे कमिश्नर

Tue, 14 Jun 2016 09:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 14 Jun 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
commissioner orders to take against to responsible company to establish electricity in the village
कमिश्नर सभागार में समीक्षा बैठक करते मण्डलायुक्त पी. गुरुप्रसाद। - फोटो : rajesh kumar
गांवों तक बिजली पहुंचाने में लापरवाही पर खफा कमिश्नर ने कार्यदायी संस्था इलेक्ट्रिकल सेफ्टी के उप निदेशक राम सुधार एवं सहायक निदेशक आरएन त्यागी पर कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखने का निर्देश दिया है। मंडल में 9157 गांव-मजरों में विद्युतिकरण का लक्ष्य था, मगर 3835 गांवों का ही काम पूरा हो सका।
विज्ञापन


कमिश्नर ने मंगलवार को विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा कर रहे थे। बैठक के दौरान मंडलीय अफसराें द्वारा लोहिया गांवों के निरीक्षण की रिपोर्ट नहीं भेजने पर उन्होंने नाराजगी जताई। जिन अफसरों ने अभी रिपोर्ट नहीं भेजी हैं उनमें क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी, विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग और जलनिगम के मुख्य अभियंता, संयुक्त आयुक्त खाद्य का नाम शामिल है। इसी तरह जनपद स्तर पर डीएम, एसपी, सीडीओ व कई अन्य अधिकारियों की भी रिपोर्ट प्राप्त न होने पर कमिश्नर ने जल्द रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


समाजवादी पेंशन योजना की समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने कहा कि लाभार्थियों की आनलाइन फ ीडिंग 30 जून तक हर हाल में पूरा करा लें। वर्तमान वित्तीय वर्ष में मंडल में 59 हजार लक्ष्य तय किया गया है। इनमें गोरखपुर में 18 हजार, देवरिया में 14 हजार, कुशीनगर में 15 हजार तथा महराजगंज में 12 हजार का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के दौरान ही कमिश्नर ने इंसेफे लाइटिस से बचाव के लिए 11 से 17 जुलाई तक जागरूकता सप्ताह मनाने का निर्देश दिया। इस दिन शहर, ब्लॉकों में रैली निकाली जाएगी तथा मच्छर, दूषित जल व अन्य कारणों से होने वाली बीमारियों के बारे में लागों को जागरूक  किया जाएगा।


इस अवसर पर डीएम देवरिया, डीएम अनीता श्रीवास्तव, डीएम कुशीनगर शम्भू कुमार, डीएम महराजगंज वीके सिंह, सीडीओ गोरखपुर मन्नान अख्तर, सीडीओ देवरिया यशु रस्तोगी, सीडीओ कुशीनगर केएन सिंह, सीडीओ महराजगंज राम नेवास सहित कई मंडलीय अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed