{"_id":"5783b65a4f1c1b0f7a13d8da","slug":"commissioner-and-dm-make-plan-for-pm-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे पहले बंद हो जाएगी बरगदवां की ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे पहले बंद हो जाएगी बरगदवां की ट्रैफिक
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 11 Jul 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
गन्ना शोध केंद्र कूड़ाघाट का निरीक्षण करते कमिश्नर, डीएम।
- फोटो : shivharsh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 जुलाई को शहर आगमन की तैयारियों को लेकर सोमवार को कमिश्नरी सभागार में मंथन हुआ। कमिश्नर पी. गुरुप्रसाद की अध्यक्षता में संबंधित विभागों को उनकी जिम्मेदारी बताई गई। सर्वाधिक जोर पीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर था। एयरफोर्स से लेकर फर्टिलाइजर और मंदिर तक सेफ हाउस बनाने से लेकर संबंधित रूटों और कार्यक्रम स्थल पर किए गए सुरक्षा प्रबंधों पर भी चर्चा हुई। पीएम के आने के तीन घंटे पहले ही बरगदवां में ट्रैफिक रोक दिया जाएगा। इसके साथ देवरिया, बस्ती और मेडिकल कालेज की तरफ जाने वाला ट्रैफिक भी प्रभावित रहेगा। नकहा रेलवे क्रासिंग पर कुछ ट्रेनों को भी रोका जा सकता है।
डीएम ओएन सिंह ने बताया कि प्रस्तावित रास्तों पर बिजली के तार और पोल सही करने के अलावा पेड़ों की भी कांबिंग के निर्देश दिए गए हैं। सड़कों को दुरुस्त करने से लेकर सफाई और पीने के पानी आदि के भी पुख्ता इंतजाम करने को संबंधित विभागों को कहा गया है। पीएम के प्रस्तावित रूट पर बैरिकेडिंग की जाएगी। पीएम, एयरफोर्स से हेलीकाप्टर से फर्टिलाइजर और वहां से कार से गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। इसके लिए पुलिस और रोडवेज को पीएम के लिए बुलेट प्रूफ कार के साथ ही चलने वाली फ्लीट के लिए गाड़ियों का प्रबंध करने को कहा गया है। पीएम के खाद कारखाने के साथ ही एम्स के शिलान्यास की भी उम्मीद है। यही वजह है कि कमिश्नर और डीएम ने सोमवार को एहतियातन गन्ना शोध संस्थान का भी निरीक्षण किया।

दुरस्त क राए जा रहे गेस्ट हाउस
प्रधानमंत्री और उनके साथ आ रहे राज्यपाल राम नाईक समेत विभिन्न मंत्रालयों के मंत्री और अफसरों के ठहरने के लिए प्रशासन ने सभी गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया है। इस दौरान रेलवे, लोक निर्माण विभाग समेत कई गेस्ट हाउस की स्थिति ठीक नहीं मिली जिसपर सभी को पत्र भेजकर उन्हें सप्ताह भर के भीतर दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह सर्किट हाउस की भी विशेष साफ-सफाई कराई जा रही है। यही नहीं, शहर के विभिन्न होटलों के कुछ कमरे भी अधिग्रहित करने की तैयारी है।
विज्ञापन