फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CMO says, death of encephalytis is decrease than last years

इंसेफेलाइटिस मौतों की संख्या घटी : सीएमओ 

Mon, 11 Jul 2016 08:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 11 Jul 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
CMO says, death of encephalytis is decrease than last years
एडी कन्या इंटर कालेज में इंसेफेलाईटिस से जागरूक करने के लिए बच्चों को शपथ दिलाते सीडीओ। - फोटो : shivharsh
इंसेफेलाइटिस से मरने वालों की संख्या में कमी आई है। बीते साल इस बीमारी से 89 मरीजों की मौत हुई थी वहीं इस साल तक अब तक 17 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। बीमारी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने और इसके लक्षण की जानकारी देने के लिए अभियान सोमवार से शुरू किया गया है। ये बातें सीएमओ डॉ. रवींद्र कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इंसेफेलाइटिस की मुख्य वजह सूअर पशुपालन एवं धान की खेती के दौरान जल निकासी, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था न होना है। साथ ही मच्छरों की उत्पत्ति का स्थान बहुत हैं जो इस बीमारी को फैला रही है। क्यूलेक्स विश्नोई समूह के मच्छरों द्वारा यह बीमारी फैलती है जो मुख्यतया धान के खतों में संचित जल में अंडे देते हैं। जागरूकता अभियान 17 जुलाई तक चलेगा, जिसमें चौपाल के अलावा गांवों में रैली, गोष्ठी का आयोजन किए जाएंगे। स्कूलों में बच्चों को बीमारी के बारे में जानकारी देने के साथ ही दूषित जल का प्रयोग न करने, मच्छर से बचने आदि की शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जनपद में 23 ईटीसी क्रियाशील है जहां 24 घंटे सेवा मिलेगी। उन्होंने सुबह-शाम फागिंग, स्वच्छ जल का प्रयोग करने, तालाब के पानी का इस्तेमाल न करने, खिड़कियों पर जाली का प्रयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


72 घंटे में दो की मौत, 16 भर्ती
मेडिकल कॉलेज में बीते 72 घंटे में इंसेफेलाइटिस से दो लोगों की मौत हो गई है। इनमें बिहार के सिवान की सुनीता (35) और सिद्धार्थनगर की नजमा खातून (17) शामिल हैं। इस दौरान 16 नए मरीज भर्ती भी किए गए। इनमें बिहार के तीन, सिद्धार्थनगर के दो, बस्ती के एक, देवरिया के तीन, कुशीनगर के दो और गोरखपुर के पांच मरीज शामिल हैं। जनवरी से अब तक अगर देखा जाए तो मेडिकल कॉलेज में 77 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 240 मरीजों को भर्ती किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed