{"_id":"57d028304f1c1b876a316f91","slug":"cmo-demonds-the-health-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रामक रोग पर अलर्ट, मांगी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रामक रोग पर अलर्ट, मांगी सूचना
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 07 Sep 2016 08:16 PM IST
विज्ञापन
Dengue
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ने और चिकनगुनिया के मरीजों के सामने आने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सीएमओ ने एक बार फिर निजी अस्पतालों को पत्र जारी कर दिया है। सीएमओ ने साफ तौर पर जल्द से जल्द संक्रामक बीमारियों की सूचना कार्यालयोें को उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। उधर, प्राइवेट अस्पतालों में संभावित चार डेंगू के मरीज मिले हैं।
पिछले महीने में डेंगू के कुछ मरीज आए थे मगर उसके बाद जिले में डेंगू के मरीज सामने नहीं आए थे। इसी बीच बीते सोमवार को तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसर भी सकते में आ गए। डेंगू को लेकर तैयारी कर रहे स्वास्थ्य महकमा को एक प्राइवेट पैथोलॉजी से चिकनगुनिया की खबर ने अफसरों की परेशानी बढ़ा दी है। सीएमओ ने जिले के सभी निजी अस्पतालों को संक्रामक रोग के मरीजों की पूरी सूची ही मांग ली। इसमें डेंगू, चिकनगुनिया के अलावा मलेरिया भी शामिल है।
संभावित डेंगू के चार और मरीजों की सूचना स्वास्थ्य विभाग को मिली है। तीन सिनेमा रोड के एक अस्पताल में भर्ती हैं जबकि एक बिलंदपुर के अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम से एलाइजा जांच के लिए मरीजों के नमूना लेने की कार्रवाई शुरू कर दी है।