फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cm yogi in nagar nigam gorakhpur

सीएम के स्वागत के लिए सजकर तैयार हो रहा है नगर निगम

Fri, 15 Nov 2019 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 15 Nov 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
cm yogi in nagar nigam gorakhpur
सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारी में नगर निगम भवन की हो रही रंगाई-पुताई - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम के नए कार्यालय भवन के भूमि पूजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 नवंबर को नगर निगम परिसर में नए कार्यालय भवन का भूमि पूजन करने के अलावा विभिन्न विभागीय कार्यों का शिलान्यास, लोकार्पण एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को आवासों की सौगात देंगे।

विज्ञापन


उनके साथ नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन भी रहेेंगे। इसको लेकर नगर निगम की सभी बिल्डिंगों रंगाई और पुताई के साथ पूरे परिसर में सफ ाई अभियान चला जा रहा है। वहीं नगर निगम की ओर से मुख्यमंत्री के यात्रा रूट से अतिक्रमण, अवैध बैनर और होर्डिंग भी हटाए गए।
विज्ञापन


शनिवार को मुख्यमंत्री लगभग 24 करोड़ की लागत से बनने वाले नए कार्यालय भवन का शिलान्यास पुराने स्टोर की जमीन पर भूमि पूजन करेंगे। इसको लेकर बृहस्पतिवार को पूरे दिन स्टोर की सफाई होती रही। स्टोर में रखे गए सामानों को प्रस्तावित पार्किंग स्थल के पास रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान अधिक होने के कारण पार्क रोड स्थित जमीन पर भी तार बाड़ बनाकर रखा जा रहा है। शिलान्यास स्थल का मेयर सीताराम जायसवाल, नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह तथा कार्यदायी संस्था सीएंड डीएस के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को भी निरीक्षण किया और निर्देश दिया।

:: पहली बार निगम परिसर में आयेंगे मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ नगर निगम में आने वाले पहले मुख्यमंत्री होंगे। मेयर सीताराम जायसवाल ने बताया कि पहली बार किसी मुख्यमंत्री के आने से नया भवन मिलने की खुशी दोगुनी हो गई है। नगर निगम कार्यालय भवन काफ ी पुराना हो गया है। नया भवन बनने से बड़ी सहूलियत होगी। पार्किंग की सुविधा होने से जाम से भी निजात मिलेगी। व्यावसायिक उपयोग भी होगा जिससे नगर निगम की आय भी बढ़ेगी।


नया भवन मिलना सौभाग्य: नगर आयुक्त
नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि नगर निगम कार्यालय के लिए नया भवन मिलना सौभाग्य है। नया भवन आधुनिक तकनीकी से सुजज्जित होगा। मुख्यमंत्री ने जो सौगात दी है वह गोरखपुर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed