{"_id":"5ddae6368ebc3e547865a566","slug":"cm-yogi-in-gorakhpur-gorakhpur-news-gkp3305868140","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीर बहादुर सिंह ने पूर्वांचल की उपेक्षा को दूर किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीर बहादुर सिंह ने पूर्वांचल की उपेक्षा को दूर किया
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर, हरनही (महुराव) में स्व. सुरेन्द्र बहादुर सिंह उर्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘शिक्षा संस्थानों जैसे सेवा प्रकल्प की स्थापना से पूर्व मुख्यमंत्री का सपना साकार’
खजनी (गोरखपुर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह के भतीजे स्वर्गीय सुरेंद्र बहादुर सिंह उर्फ गुड्डू बाबू की प्रतिमा का अनावरण वीर बहादुर सिंह पीजी कॉलेज परिसर हरनही महुराव में किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुड्डू बाबू अपनी सरलता, सहजता, कर्मठता के लिए जाने जाते थे। शिक्षा संस्थानों जैसे सेवा प्रकल्पों की स्थापना कर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीर बहादुर के सपनों को साकार करने का काम किया। उनकी यह मूर्ति सदैव प्रेरणा प्रदान करती रहेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वांचल पहले उपेक्षा का शिकार था लेकिन वीर बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री रहते पूर्वांचल की उस उपेक्षा को दूर किया। यूपी में विकास की नींव रखने वाले पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय संचार मंत्री रहे वीर बहादुर सिंह की मौत के बाद विकास का पहिया थम गया था मगर उनके परिवार के लोगों ने विकास के इन कार्यों को आगे बढ़ाया। इसी वजह से आज सभी गुड्डू बाबू को याद कर रहे हैं। इस क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो रहा है। राम जानकी मार्ग का निर्माण हो रहा है। इससे पहले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह और कैंपियरगंज से भाजपा विधायक फतेहबहादुर सिंह ने स्मृति चिन्ह देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह के भाई व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गुलाब सिंह, अंशु सिंह, आयुष सिंह, राशि सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह, हनुमान सिंह बघेल, दिनेश सिंह, प्रदीप बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। खजनी क्षेत्र से भाजपा विधायक संत प्रसाद ने बनकटा में कुआनो नदी पर पुल बनवाने की मांग रखी। साथ ही कहा कि खजनी से सिकरीगंज सड़क चौड़ी हो जाए तो यातायात की समस्या खत्म हो जाएगी। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, अश्वनी त्रिपाठी, कामेश्वर सिंह, उपेंद्र दत्त शुक्ल,, विधायक शीतल पांडेय, रत्नेश पांडेय, जनार्दन तिवारी, हियुवा के प्रदेश महामंत्री पीके मल्ल, उनवल के नगर पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर निषाद, हरिश्चंद्र पांडेय, राजाराम पाल और संतोष त्रिपाठी मौजूद रहे।
चिकित्सा सुविधा वाले चुनिंदा शहरों में गोरखपुर
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर देश के उन चुनिंदा शहरों में शामिल है, जहां अंतरराष्ट्रीय मानकों की चिकित्सा सुविधा देने वाला एम्स है। गरीबों को आवास व शौचालय भी दिया जा रहा है। शासन की योजनाओं को बिना भेदभाव के सभी लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। जनता के जीवन में खुशहाली आ रही है।
विज्ञापन
कंबल पाकर गदगद
स्वर्गीय सुरेंद्र बहादुर सिंह उर्फ गुड्डू बाबू की प्रतिमा के अनावरण के बाद कंबल वितरित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में दूधनाथ, गजिया देवी, मंगला, रामवती, रामाश्रय कंबल पाकर गदगद दिखीं। करीब 150 कंबल बांटे गए। सबने कहा कि सर्दी से बचने में मदद मिलेगी।