फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cm yogi said we will give good news soon at morari bapu programme

जल्दी ही मिल सकती है खुशखबरी: योगी आदित्यनाथ

Sun, 06 Oct 2019 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 06 Oct 2019 03:08 AM IST
विज्ञापन
cm yogi said we will give good news soon at morari bapu programme
मोरारी बापू को सम्मानित करते योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को चंपादेवी पार्क में कथावाचक मोरारी बापू के मंच से कहा कि आने वाले कुछ समय में हम लोगों को बहुत अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। इस पर तालियां बजीं। जय श्रीराम के नारे भी लगे। मुख्यमंत्री के इस बयान को अयोध्या में मंदिर निर्माण से जोड़कर देखा जा रहा है। इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है। 17 अक्तूबर तक बहस पूरी होनी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को पांच दिवसीय (5-9 अक्तूबर) दौरे पर गोरखपुर आए। चंपादेवी पार्क में मुख्यमंत्री ने कथावाचक संत मोरारी बापू का सम्मान किया, फिर दीप प्रज्ज्वलित करके रामकथा की शुरूआत की। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन हिंदू धर्म की परंपरा भगवान विष्णु के जिन अवतारों पर विश्वास करती है, प्रभु राम उन अवतारों में मर्यादा के साथ आदर्श हैं। जीवन का कोई भी पक्ष हो, जब कभी कहीं हमारे सामने समस्या पैदा होती है तो प्रभु राम के जीवन से जुडे़ किसी न किसी प्रसंग से प्रेरणा प्राप्त होती है।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि प्रभु राम हर एक घर और सांस में बसे हैं। 1990 के दशक में जब दूरदर्शन पर रामायण धारावाहिक का प्रसारण हुआ था, वह बहुत लोकप्रिय हुआ था। ऐसा लगता था कि भक्ति ही राष्ट्र की शक्ति बनी है। इसी भक्ति को प्रचारित करने के लिए संत मोरारी बापू फ्रांस गए थे। वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मोरारी बापू की कथा सुनने गए। दुनिया के ज्यादातर भारतवंशी बापू की पावन कथा सुनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ साल पहले मोरारी बापू ने संतकबीरनगर के मगहर के पास रामकथा सुनाई थी। तब मोरारी बापू ने गुरु गोरक्षनाथ की धरती पर कथा सुनाने का संकल्प जताया था। वह संयोग अब आ गया है। मोरारी बापू की रामकथा शुरू हो गई है। पांच से 13 अक्तूबर तक निरंतर रामकथा सुनी जा सकेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा , बापू यूपी और उसमें भी गोरखपुर में पधारे हैं। उनका श्रद्धालुजनों की तरफ से स्वागत, अभिनंदन करता हूं। विश्वास व्यक्त करता हूं कि गोरखपुर के श्रद्धालुजन पूरी मर्यादा व पूरे अनुशासन के साथ भगवान राम के जीवन के विभिन्न पहलुओं से प्रेरणा प्राप्त करके न केवल अपने जीवन के लिए अपितु सामाजिक और राष्ट्रीय जीवन में योगदान देंगे।

मुझे विश्वास है कि भगवान राम की शक्ति देश, समाज को आगे बढ़ाती है।आने वाले कुछ समय में हम लोगों को बहुत अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। मुख्यमंत्री ने मोरारी बापू के मंच से ही रामनवमी की अग्रिम शुभकामनाएं दी और जय श्रीराम के नारे के साथ अपना संबोधन खत्म किया।


मंत्रोच्चार के बीच व्यास गद्दी पर स्थापित की गई राम कथा की पांडुलिपि

संत मोरारी बापू के आगमन से पहले राम कथा की पांडुलिपि व्यास गद्दी पर स्थापित की गई। जालान परिवार की खुशबू आदर और सम्मान के साथ सिर पर रामकथा की पांडुलिपि लेकर मंच पर पहुंचीं और उसे व्यास गद्दी पर रखा। इस बीच राम भक्त हनुमान की स्तुति की गई। संत मोरारी बापू के व्यास गद्दी पर विराजमान होने पर वैदिक मंत्रोच्चार किया गया। वेद स्वस्ति वाचना के बाद यजमान परिवार के सदस्यों ने संत मोरारी बापू को पुष्प अर्पित कर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed