फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM yogi distribute blanket in MP Inter College

गरीबों की मदद के लिए समृद्ध लोग आगे आएं, कंबल वितरण कार्यक्रम में योगी ने की अपील

Fri, 04 Jan 2019 01:47 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 04 Jan 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
CM yogi distribute blanket in MP Inter College
संग्रामपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

दो दिवसीय दौरे के पहले दिन बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में स्व. ओमलता देवी शाह और परमानंद शाह की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आह्वान किया कि समाज के वंचित, गरीब और लाचार लोगों की मदद के लिए समृद्ध लोग आगे आएं। कहा कि यह सभ्य समाज की निशानी है। इसके लिए सभी को अपने भीतर दया और दान की प्रवृत्ति विकसित करनी होगी, जो भारतीय संस्कृति की पहचान है। यदि सक्षम लोग अपनी इस जिम्मेदारी को समझेंगे तो न कोई भूखा सोएगा, न किसी को दुख होगा। ऐसा करके ही रामराज्य की कल्पना साकार हो सकेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश में दान-पुण्य की परंपरा हजारों वर्षों से चली आ रही है। 15 से चार मार्च तक आयोजित होने वाले कुंभ की लोकप्रियता भी इसी से जुड़ी है। कहा कि कन्नौज के प्रतापी राजा हर्षवर्धन ने अपने वर्ष भर की आय को दीन-दुखियों में वितरण के लिए कुंभ को चुना था। उनका दान-पुण्य जब कुंभ से जुड़ा तो इस आयोजन की भव्यता और बढ़ती गई। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से गरीबों, वंचितों और दिव्यांगजन के लिए चलाई जाने वाली पेंशन योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पांच गरीबों को कंबल भी दिए। उसके बाद शाह परिवार के लोगों ने बाकी बचे दो हजार से अधिक लोगों में कंबल वितरित करने के साथ ही उन्हें भोजन भी कराया। इस अवसर पर विधायक विपिन सिंह, विमलेश पासवान, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, कालीबाड़ी के महंत रवींद्र दास, टीपी शाही, अरुणेश शाही आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed