फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath visit in gorakhpur for two-days

सीएम योगी आज गोरखपुर में, करेंगे कई परियोजनाओं का लोकार्पण

Sat, 28 Dec 2019 01:29 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Sat, 28 Dec 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath visit in gorakhpur for two-days
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह 11:30 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट आएंगे। दोपहर 12 बजे से एक बजे तक वह राजकीय जुबली इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही 185 करोड़ की 20 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इनमें 139.62 करोड़ की 14 परियोजनाओं का लोकार्पण व 45.44 करोड़ की छह परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। दोपहर 1:25 बजे वह गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शनिवार की शाम चार बजे मंदिर में ही मकर संक्रांति मेले और गोरखपुर महोत्सव की तैयारियों की भी समीक्षा कर सकते हैं। मंदिर में ही रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन रविवार की सुबह मुख्यमंत्री जनसुनवाई भी कर सकते हैं। सुबह 11 से 12 बजे तक गोरखपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षा भवन में आयोजित नाबार्ड किसान सम्मान समारोह एवं किसानों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में शामिल होंगे। दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके आगमन को लेकर शुक्रवार की देर शाम तक तैयारियां चलती रहीं। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन और एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता समेत प्रशासन और पुलिस के कई अफसर जनसभा स्थल आदि का निरीक्षण कर तैयारियां जांची।
विज्ञापन


 लोकार्पण वाली कुछ प्रमुख परियोजनाएं...
कुसुम्ही-पिपराइच मार्ग का चौड़ीकरण व मरम्मत: 16.27 करोड़
पिपराइच-बरगदही मार्ग का चौड़ीकरण व मरम्मत: 18.57 करोड़
सोनबरसा पिपराईच मार्ग का चौड़ीकरण व मरम्मत: 19.58 करोड़
पीपीगंज-मखनहा-मछरियाघाट-सरहरी-महराजगंज चौराहा तक मार्ग निर्माण: 23.19 करोड़
जुबली इंटर कॉलेज में छात्रावास, स्टॉफ भवन, शौचालय आदि का निर्माण: 7.62 करोड़
नवीन संकेत राजकीय मूकबधिर बालिका इंटर कॉलेज दौलतपुर का निर्माण: 11.36 करोड़
बांसगांव के ठठउर में समयमाता मंदिर का पर्यटन विकास: 1.16 करोड़

शिलान्यास वाली कुछ प्रमुख परियोजनाएं-
बांसगांव-माल्हनपार-उरूवां 8.200 किमी सड़क निर्माण: 14.73 करोड़
नई बाजार बोहावार मार्ग का चौड़ीकरण व मरम्मत: 14.47 करोड़
गोरखपुर में वीवीपैड के भंडारण के लिए गोदाम का निर्माण: 2.32 करोड़
राजकीय मूक बधिर विद्यालय गोरखपुर के विद्यालय एवं हॉस्टल भवन का निर्माण: 4.23 करोड़
स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालक इंटर कॉलेज गोरखपुर के विद्यालय एवं हॉस्टल एवं कार्मिक आवास: 8.81 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed