फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi adityanath says UP will become Number one in ranking of tourism in All Over India

पर्यटन की रैंकिंग में नंबर एक होगा उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ

Sun, 13 Jan 2019 11:02 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 13 Jan 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi adityanath says UP will become Number one in ranking of tourism in All Over India
CM YOGI

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जल्द ही पर्यटन के क्षेत्र में उत्तरप्रदेश देश का नंबर वन प्रदेश बन जाएगा। करीब पौने दो साल के कार्यकाल के दौरान पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए गए कार्यों की वजह से आज प्रदेश 18वीं रैंक से दूसरे रैंक पर पहुंच गया है।

विज्ञापन


कुंभ का भव्य आयोजन देश-दुनिया में प्रदेश को नंबर एक बनाने में सहायक साबित होगा। महोत्सवों को पुरातन, वर्तमान और भावी पीढ़ी को जोड़ने का सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के जिलों में महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


रविवार को गोरखपुर महोत्सव के समापन समारोह के दौरान योगी ने कहा कि उन्होंने कहा कि संस्कृति राष्ट्र की आत्मा होती हैं। लोक कला, लोक परंपरा और संस्कृति को प्रोत्साहित करना ऐसे महोत्सवों का उद्देश्य होता है। इसमें स्थानीय कलाकारों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय कलाकारों की भागीदारी ज्यादा होने से लोग अपने इलाकों की संस्कृति से रूबरू होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम आध्यात्मिक रूप से समृद्ध इस प्रदेश को पर्यटन के लिहाज से विकसित कर न केवल पर्यटन को बढ़ावा दे रहे हैं बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन इसे आगे नहीं बढ़ने दिया जा रहा था। भाजपा नेतृत्व ने जब उन्हें प्रदेश की बागडोर सौंपी इसके बाद उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई स्तर पर काम किए।

प्रयागराज में कुंभ का आयोजन इसी दिशा में उठाया गया ऐसा कदम है। यूनेस्को ने भी कुंभ मेले को वैश्विक मान्यता दी है। कुंभ पर प्रयागराज आने का न्योता देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हजारों साल लग रहा है। यहां जाने वाले श्रद्धालु सरकार की सुविधाओं के मोहताज नहीं होते। कहा, सरकार इस बार वहां हर तरह के इंतजाम कर रही है।

पहले जहां मात्र 1700 हेक्टेयर में मेले का आयोजन होता था, इस बार यह 3200 एकड़ में आयोजित हो रहा है। श्रद्धालुओं के लिए 20 हजार पंडाल बनाए गए हैं। छह लाख गांव इससे जुड़ने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में कुंभ की चर्चा पूरी दुनिया में है। 71 देशों के राजदूतों ने अपने-अपने देशों की ध्वजा पताका लगाकर वैश्विक मान्यता दी है। 

इस मौके पर पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि महोत्सव सिर्फ मनोरंजन के लिए बल्कि संस्कृति को समझने के साथ रोजगार उपलब्ध कराने का भी साधन है। कार्यक्रम में मेयर सीताराम जायसवाल, विधायक फतेह बहादुर सिंह, संत प्रसाद, संगीता यादव, अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी समेत जिले के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed