{"_id":"5d0cd31e8ebc3e70ae2932a8","slug":"cm-yogi-adityanath-reached-gorakhpur-for-two-days-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी, गोरक्षनाथ बाबा का किए दर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी, गोरक्षनाथ बाबा का किए दर्शन
Fri, 21 Jun 2019 10:35 PM IST
राजेश सैनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 21 Jun 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath at gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने गोरक्षनाथ बाबा के दर्शन किए। तत्पश्चात ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
इसके बाद सीएम योगी ने गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में आयोजित योग दिवस कार्यकर्म में शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और बसपा पर भी हमला बोला।
विज्ञापन
उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित योग दिवस के कार्यक्रम में कहा कि स्वच्छता और शुद्ध पेयजल की आपूर्ति से इंसेफेलाइटिस से निजात दिलाई जाएगी। ऐसा पहली की सरकारों ने नहीं किया। इसी का नतीजा है कि इंसेफेलाइटिस का प्रकोप पिछले 40 सालों से जारी है। सैकड़ों बच्चे मर गए, फिर भी पिछली सरकारें संवेदनहीन बनी रहीं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार बनी तो तुरंत इंसेफेलाइटिस से निजात की पहल की गई। स्वच्छता और शुद्ध पेयजल की आपूर्ति से बीमारी पर अंकुश लगा है। इंसेफेलाइटिस ने घुटने टेक दिए हैं। 2018 में इंसेफेलाइटिस के 86 बच्चे अस्पताल में भर्ती हुए थे।
इसमें से छह की मौत हुई थी। शनिवार को इंसेफेलाइटिस के इलाज और व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा करनी है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में इंसेफेलाइटिस के इलाज के बेहतर इंतजाम हैं।
इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर (ईटीसी) और मिनी पीआईसीयू भी प्रभावी तरीके से काम कर रहे हैं। इसी का असर है कि मरीजों की संख्या कम हुई है। जो मरीज भर्ती हुए हैं, वे ठीक होकर जा रहे हैं। अब पहले जैसी स्थिति नहीं है। गंभीर बीमारी से निजात दिलाने के लिए ठोस रणनीति बनी है।