{"_id":"57c6e87a4f1c1b7f7c2cb028","slug":"cm-wrote-a-letter-to-women-of-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबे की आधी आबादी को सीएम ने लिखा खत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूबे की आधी आबादी को सीएम ने लिखा खत
अनुपम सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Wed, 31 Aug 2016 07:53 PM IST
विज्ञापन
इसी लिफाफे में भेजी जा रही हैं चिट्ठियां।
- फोटो : Rajesh Kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे की आधी आबादी को उनसे जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए मुख्यमंत्री ने उन्हें चिट्ठी लिखी है। एक पेज के इस खत को शहर से लेकर गांव की महिलाओं तक पहुंचाने की जिम्मेदारी समाज कल्याण विभाग को सौंपी गई है। गोरखपुर मंडल में तीन लाख 94 हजार 550 और बस्ती मंडल में दो लाख 772 घरों में मुख्यमंत्री की चिट्ठी पहुंचायी जानी है। हफ्ते से दस दिन में इस चिट्ठी के पहुंचने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री ने खत में प्रदेश की माताओं और बहनों को समाजवाद व उसकी विचारधारा से अवगत कराया है। खत में मुख्यमंत्री ने छह बिंदुओं के जरिए महिलाओं और बच्चों के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार में शुरू की गईं कल्याणकारी योजनाओं को बताने का प्रयास किया है। इसमें सर्वाधिक जोर शिक्षा, स्वास्थ्य व समाजवादी पेंशन योजना पर दिया गया है। इसके अलावा बच्चों में नियमित टीकाकरण, स्वास्थ्य परीक्षण, गर्भवती महिलाओं के लिए अस्पताल में प्रसव की नि:शुल्क व्यवस्था, जननी सुरक्षा योजनान्तर्गत 1400 रुपये का भुगतान, 102 एंबुलेंस सेवा आदि के बारे में जानकारी दी गई है। साथ ही शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1800-419-0001 के बारे में भी बताया है।
विज्ञापन
0 गोरखपुर मंडल में 3 लाख 94 हजार घरों में पहुंचेगा खत
- देवरिया में 87 हजार 183
- गोरखपुर में एक लाख चार हजार 656
- कुशीनगर में एक लाख 20 हजार 524
- महराजगंज में 82 हजार 378
0 बस्ती मंडल में दो लाख 772 घरों में बंटेगी सीएम की चिट्ठी
- संतकबीरनगर में 61 हजार 590
- सिद्धार्थनगर में 76 हजार 159
- बस्ती में 63 हजार 23
खत पहुंचाने के लिए दोनों मंडलों के जिला समाज कल्याण अधिकारियों को आदेश दिया गया है। चिट्ठी डाक से प्रेषित की जा रही है। इसमें अगर किसी तरह की कोताही बरती गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- आरपी सिंह, उप निदेशक समाज कल्याण, गोरखपुर-बस्ती मंडल

चिट्ठी के कुछ अंश
‘नारी शक्ति की प्रतीक माताओं और बहनों...आपको यह जानकर खुशी होगी कि हमारी समाजवादी सरकार द्वारा संचालित समाजवादी पेंशन योजना के तहत आपका चयन किया गया है और रुपये 500 प्रतिमाह की दर से पेंशन राशि सीधे आपके बैंक खाते में जमा होती रहेगी। मुझे उम्मीद है कि इस धनराशि का उपयोग आप अपने परिवार की खुशहाली व बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए कर सकेंगी।