फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM worshiped on the land of pipraich sugar mill

चीनी मिल से मिलेगा रोजगार, 30 हजार किसान लाभान्वित होंगे 

Tue, 17 Oct 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 17 Oct 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
CM worshiped on the land of pipraich sugar mill
सीएम ने पिपराइच चीनी मिल का भूमि पूजन किया। - फोटो : Amar Ujala
पिपराइच में चीनी मिल के शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री ने जनसभा में कहा कि चीनी मिलों के बंद होने से रोजगार के अवसर कम हो गए। पिपराइच में चीनी मिल बनने से 700 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा, जबकि अप्रत्यक्ष रूप से तीन हजार लोगों को। पिपराइच, आसपास के क्षेत्र और पूर्वांचल के करीब 30 हजार किसान भी लाभान्वित होंगे। मिल से सिर्फ चीनी का उत्पादन नहीं होगा। को-जनरेशन प्लांट और डिस्टिलरी यूनिट भी स्थापित होगी। इसकी मदद से 18 मेगावॉट बिजली पैदा की जाएगी। पांच मेगावाट बिजली मिल चलाने में खर्च होगी। 13 मेगावॉट बिजली ग्रिड को दी जाएगी। इस व्यवस्था से चीनी मिल कभी घाटे में नहीं जाएगी। 
विज्ञापन


भावुक हुए सीएम, बोले पिपराइच की जनता का कर्ज था मुझपे
भाषण के दौरान जनसमूह को देख मुख्यमंत्री भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि नई चीनी मिल देकर हम आपके ऊपर कोई एहसान नहीं कर रहे हैं। आप लोगों ने तो मुझे पांच बार सांसद बनाया। आप का कर्ज उतार रहा हूं। यह दिवाली का तोहफा है। आगे और भी विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन


बालू-मोरंग जल्द होगा सस्ता
मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायालय, एनजीटी के हस्तक्षेप के कारण खनन में दिक्कत आ रही है। इस कारण बालू-मोरंग महंगा हो गया है। इस पर सकारात्मक काम चल रहा है। इसी महीने बालू-मोरंग सस्ता हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास का प्रमाण पत्र दिया
पिपराइच चीनी मिल के शिलान्यास के अवसर पर उन्होंने 1328 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रमाण पत्र भी वितरित किया। इसमें बांसगांव नगर पंचायत के 10 लाभार्थियों भी शामिल हैं।

सपा सरकार में आए दिन होते थे दंगे 
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जब मंच से संबोधित कर रहे थे, तभी उनकी नजर पिपराइच के छेदी पर पड़ गई। उन्होंने उनका नाम लेकर कहा कि सपा सरकार में छेदी को कितनी ज्यादती सहनी पड़ी। आंदोलन कर किसी तरह से मामले को निपटाया गया। सपा सरकार में आए दिन दंगे होते थे। उसका दंश छेदी ने भी झेला है। अब कहीं दंगा नहीं होता क्योंकि प्रदेश में कानून का राज है। 

गन्ना मंत्री ने बांधे सीएम के तारीफों के पुल
गन्ना मंत्री सुरेश सिंह राणा ने जब माइक थामा तो कहा कि मुझे गर्व है कि मैं उस मुख्यमंत्री के कैबिनेट का सदस्य हूं जो सिर्फ जनता के लिए जीता है। बाढ़ के समय का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बलरामपुर में अधिकारियों के मना करने के बाद भी वह हेलीकाप्टर से सड़क पर उतर गए। बाढ़ से घिरे गांव में मोटर बोट से पहुंचे। लोगों का हाल जाना। राहत सामग्री भी वितरित कराई।


गरीबों के हितैषियों ने बेच दीं मिलें : पांडेय
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि प्रदेश में गरीबों के हितैषी बनने वाले नेताओं ने चीनी मिलों को बेचने का कार्य किया। मिलों के घोटालों का पर्दाफाश करने का जिम्मा हमारे और किरीट सोमैया के पास था। हमने सभी तथ्यों को एकत्र कर पूर्ववर्ती सरकारों को कटघरे में खड़ा किया। सभा में विधायक महेंद्र पाल सिंह, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, जिला मंत्री कृष्णपाल सिंह, विधायक संगीता यादव, संघर्ष मणि त्रिपाठी, राधेश्याम सिंह, गन्ना आयुक्त संजय भूषण रेड्डी, डीएम राजीव रौतेला, सीडीओ अनुज सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed