फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM may be take decision today for development of Gorakhpur

आज जिले के विकास का खींचा जाएगा खाका  

Sun, 26 Mar 2017 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 26 Mar 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
CM may be take decision today for development of Gorakhpur
yogi adityanath - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा रविवार शाम साढ़े चार बजे बुलाई गई विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जिले के विकास का खाका खींचा जाएगा। इससे विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं को गति तो मिलेगी ही, जिले को कई नई सौगातें भी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


आदित्यनाथ सुबह 11 से एक बजे तक गोरखनाथ मंदिर में आयोजित योगीराज बाबा गंभीरनाथ के शताब्दी पुण्यतिथि समारोह में शामिल होंगे। दोपहर एक से 2:50 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। तीन से चार बजे तक वह बेनीगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर मंत्री, विधायक , एमएलसी, महौपार समेत पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद शाम साढ़े चार बजे वह जीडीए में आयोजित समीक्षा बैठक में पहुंचेंगे। करीब एक घंटे तक चलने वाली इस बैठक में एम्स के अलावा फर्टिलाइजर कारखाना, गोरखपुर वाराणसी फोरलेन और कालेसर-जंगल कौड़िया बाईपास के काम की प्रगति जांचेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा इंसेफेलाइटिस, गन्ना शोध संस्थान का स्थानांतरण, खंडहर बन चुका प्रेक्षागृह, जीडीए के ऑडिटोरियम, रामगढ़ताल का सुंदरीकरण, गैस बॉटलिंग प्लांट, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान, नंदानगर रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास, गोरखपुर सिविल टर्मिनल का नाम महायोगी गोरखनाथ करने समेत कई महत्वपूर्ण योजनाओं के साथ ही कानून व्यवस्था की भी समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed