{"_id":"594147cf4f1c1b250b8b49c4","slug":"cm-in-gorakhpur-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘छात्रों को जैसी दिशा मिलेगी, वैसे ही होगा राष्ट्र निर्माण’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘छात्रों को जैसी दिशा मिलेगी, वैसे ही होगा राष्ट्र निर्माण’
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 14 Jun 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर यूनिवर्सिटी शिक्षा का सर्वोच्च केंद्र है। ऐसे केंद्रों में विद्यार्थियों को जैसी दिशा दी जाएगी, वैसे ही राष्ट्र का निर्माण होगा। विश्व की टॉप 100 यूनिवर्सिटी में देश की किसी यूनिवर्सिटी को स्थान न मिलना चिंताजनक है । शिक्षक, कर्मचारियों के साथ मिलकर प्रयास हो तो इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। अगर गोरखपुर यूनिवर्सिटी को यह उपलब्धि मिले तोे ये यहां के महापुरुषों के लिए यह सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
ये बातें सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षा भवन में आयोजित अभिनंदन और कर्मचारी संघ के शपथ ग्रहण समारोह में कहीं। उन्होंने कहा कि गोरखपुर यूनिवर्सिटी को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने की मांग की जाती रही है। सरकार इसके लिए संसाधन देगी, काम तो यूनिवर्सिटी के जिम्मेदारों को ही करना है। इसे केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने के लिए हमें योजनाबद्ध तरीके से काम करना होगा, जिससे सरकार खुद गोरखपुर यूनिवर्सिटी को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने का दर्जा देने की पहल करे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. वीके सिंह ने कहा कि यूनिवर्सिटी अपनी हीरक जयंती मना रही है। ऐसे में सीएम का यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में शामिल होना गौरव की बात है। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए अभिनंदन पत्र का पाठ भी किया। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह ने स्वागत भाषण और संचालन संतोष सिंह ने किया। आभार ज्ञापन बीएन सिंह ने किया।
विज्ञापन
इसके पूर्व नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह, उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव, मंत्री सुधा विश्वबिंदु समेत कार्यकारिणी के 29 सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कुलपति प्रो वीके सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ को स्मृति चिह्न और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।