फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Clerk of inter college request to DM for treatment of his wife

‘साहब पत्नी को कैंसर है, उसे बचा लीजिए’

Wed, 14 Jun 2017 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 14 Jun 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
Clerk of inter college request to DM for treatment of his wife
डीएम कार्यालय। - फोटो : Amar Ujala
साहब पत्नी को कैंसर है। इलाज के लिए एक रुपया जेब में नहीं है। सरकारी कर्मचारी होने के बाद भी वेतन के लिए 18 महीने से चक्कर लगा रहा हूं। अगर वेतन नहीं मिला तो पत्नी का इलाज कैसे होगा, उसे बचा लीजिए।
विज्ञापन


ये पीड़ा है डीएम के जनता दरबार में पहुंचे गगहा के रघुराज सिंह किसान इंटर कॉलेज के बाबू गंगा प्रसाद वर्मा की। जिस कॉलेज को उन्होंने पूरा जीवन दिया, अब वहां के जिम्मेदारों की बेरुखी से उन्हें वेतन नहीं मिल पा रहा है। गुजारा के लिए किराने की दुकान पर झाड़ू-पोछा कर खर्च चला रहे हैं। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में गंगा प्रसाद ने बताया कि उनकी तैनाती 1993 में मृतक आश्रित कोटे के तहत कॉलेज में हुई थी। इसी कमाई से उनका घर चलता है, मगर 18 महीने से कॉलेज के प्रबंधक और प्रिंसिपल की मनमानी के चलते उन्हें वेतन नहीं मिल पा रहा है। इससे इलाहाबाद में आईएएस की तैयारी कर रहे छोटे बेटे की पढ़ाई छूट गई। पत्नी के इलाज के लिए रिश्तेदारों से कर्ज लेना पड़ा। धीरे-धीरे उन पर चार लाख से अधिक का कर्ज हो गया है। इन सबके बावजूद उनको नौकरी से निकालने के लिए हर जतन किए जा रहे हैं। उन्होंने डीएम से न्यायोचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed