फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   clean india mission are failed due to unawareness of villegers

स्वच्छता अभियान को नहीं लग रहे पंख

Sun, 05 Jun 2016 07:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 05 Jun 2016 07:20 PM IST
विज्ञापन
clean india mission are failed due to unawareness of villegers
शौचालय - फोटो : file Photo
 इसे ग्रामीणों की जागरूकता में कमी कहेंगे अथवा कुछ और। स्वच्छता अभियान के तहत गांवों में जो शौचालय बनाए गए हैं, ग्रामीण उसका उपयोग भेड़-बकरी बांधने और कंडे रखने के लिए कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष पहल पर स्वच्छता अभियान की शुरूआत दो वर्ष पहले हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी जिलों के विकास भवन को सौंपी गई और प्रति शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये की धनराशि तय की गई। करोड़ों रुपये खर्च करके करीब 50 हजार शौचालयों का निर्माण भी कराया गया, जिसके  उपयोग की जिम्मेदारी ग्रामीणों की हैं। मगर ग्रामीण हैं, शौचालय का उपयोग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस पर अफसरों ने गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से बात की तो ग्रामीणों ने जवाब दिया कि उनकी खेत में जाने की आदत पड़ी हुई है। आंधी-पानी आने पर बचाव के लिए जानवरों को बांध देते हैं, जिसकी रिपोर्ट संयुक्त विकास आयुक्त के मंडलीय दफ्तर ने शासन को भेजी है। रिपोर्ट में बताया है कि शौचालय बनाए जाने के साथ ही ग्रामीणों के विचारों को भी बदलने की आवश्यकता है। जब ग्रामीण जागरूक होंगे, तब ही स्वच्छता अभियान की सार्थकता सिद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए शौचालयों में ग्रामीण भूसा-कंडा रख रहे हैं। भेड़-बकरी बांध रहे हैं। करीब 80 फीसदी शौचालय का उपयोग नहीं हो रहा है, जिसकी रिपोर्ट  शासन को भेज दी गई है।
- गोविंद लाल श्रीवास्तव, संयुक्त विकास आयुक्त, गोरखपुर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed