फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Clean fortnight

बाहर किए बेकार सामान

Sun, 06 Nov 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 06 Nov 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Clean fortnight
स्वच्छ भारत पखवाड़ा के तहत यूनिवर्सीटी के अंग्रेजी विभाग के विद्यार्थियों द्वारा सफाई की गई। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में आयोजित स्वच्छता पखवारे के क्रम में शनिवार को यूनिवर्सिटी के अंग्रेजी विभाग के परास्नातक विद्यार्थियों ने श्रमदान किया और परिसर की साफ-सफाई की। इसके साथ ही विभाग में बेकार पड़े सामान बाहर निकाले गए। स्वच्छता अभियान विभागाध्यक्ष प्रो. नंदिता सिंह के निर्देशन में दोपहर एक बजे शुरू हुआ। इस मौके पर विद्यार्थियों ने कक्षाओं समेत विभाग के बरामदे समेत दीवालों की साफ-सफाई की। विभागाध्यक्ष प्रो. नंदिता सिंह ने बताया कि विभाग के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अन्य स्टाफ के सहयोग से निष्प्रयोज्य पड़ी चीजों को परिसर से बाहर कर उसे साफ किया गया।
विज्ञापन


प्रो. नंदिता ने इस मौके पर विद्यार्थियों को परिसर को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर प्रो. हुमा सब्जपोश, प्रो. आलोक कुमार, प्रो. अजय कुमार शुक्ल, प्रो. सुनीता मूर्मू, प्रो. गौर हरि बेहरा, प्राची सिंह, ज्योति पाठक, सिंजा सिंह, शिवप्रसाद शुक्ल, मोनू कन्नौजिया, अभिषेक राम त्रिपाठी, सुनील प्रजापति, राधा आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में रविवार को एनसीसी कैडेट विश्वविद्यालय परिसर की साफ-सफाई करेंगे।
विज्ञापन

एनएसएस स्वयं सेवकों ने की सफाई

महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज जंगल धूसड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में शनिवार को स्वच्छता पखवारा कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें एनएसएस स्वयंसेवकों ने 22 टोलियों में अलग-अलग स्थानों पर शिक्षकों के नेतृत्व में सफाई की। इस दौरान 150 विद्यार्थियों ने श्रमदान किया। एनएसएस प्रभारी डॉ. यशवंत राव ने बताया कि डॉ. सुभाष कुमार, शैलेंद्र सिंह, विनय सिंह, डॉ. राजेश शुक्ल, डॉ. कृष्ण कुमार, वघिस और नंदन शर्मा के नेतृत्व में आकाश, अमन, अजय, अमित, देवेन्द्र, कृष्ण, राहुल, अश्वनी, अवनीश, आशीष, आशुतोष, मनीष, दीपक, हिमांशु, प्रदीप ने भट्ठा चौराहे से छोटी रेटवहिया मार्ग की सफाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. मृत्युंज्य, डॉ. शिवकुमार, डॉ. सत्यप्रकाश के नेतृत्व में अनुपम, नर्वदेश्वर, सुनील, सूरज, सागर ने क्रीड़ा परिसर की सफ ाई की जिम्मेदारी उठाई। प्राचार्य डॉ. प्रदीप राव, डॉ. अविनाश, सुबोध, डॉ. आरती, कविता, दीप्ती, आनुभा, प्रगति, हिमंद्री, नीतू, पुष्पा के नेतृत्व में सुधा, सोनाली, ज्योति, खुशबू, करिश्मा, नेहा, पूजा, अंजली, अनुराधा, अपराजिता, चांदनी, गायत्री, आराधना, रवि प्रताप, राघवेंद्र, शेेषमणि, सतीश, सुनील ने भवन के शौचालय और कक्षाओं में सफ ाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed