{"_id":"57640c854f1c1b144311cb32","slug":"chimney-of-insilator-breaked-pollution","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसिलेटर की चिमनी टूटी, फैल रहा प्रदूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसिलेटर की चिमनी टूटी, फैल रहा प्रदूषण
बृजेश कुमार गुप्ता, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 18 Jun 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
इंसिलेटर की टूटी चिमनी।
- फोटो : mahesh kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज में इंसिलेटर का चिमनी टूटने की वजह से परिसर में प्रदूषण फैल रहा है। इसके चलते महज दस फीट की ऊंचाई पर ही धुआं निकल रहा है। कूड़े को एकत्र करने के लिए आर्थो वार्ड के बाहर खाली जगह का इस्तेमाल किया जा रहा है। यहां पर एक सप्ताह बायो मेडिकल वेस्ट एकत्र होने के बाद इसे अलग कर निस्तारण किया जाता है।
बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए मेडिकल कॉलेज में इंसिलेटर की व्यवस्था की गई है। मानक के अनुसार करीब 70 फीट ऊंची चिमनी होनी चाहिए। इसमें मानकों की अनदेखी की गई। करीब पंद्रह दिन पहले आंधी की वजह से चिमनी टूट गई है और दस फीट की ऊंचाई से ही धुआं निकलकर फैल रहा है। मेडिकल कॉलेज में इंसिलेटर तो लगा दिया गया है मगर कूड़ा घर नहीं बनाया गया है। इस वजह से वार्ड नंबर तीन के बाद परिसर में ही बायो मेडिकल वेस्ट को एकत्र किया जा रहा है। कूड़ा घर न होने की वजह से पहले से ही गंदगी फैली हुई थी, अब चिमनी टूटने से प्रदूषण फैल रहा है।
इसकी जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो उसे जल्द ठीक करा दिया जाएगा।
- डॉ. एके श्रीवास्तव, एसआईसी