फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   chief minister listing problem in janta darber

सीएम के जनता दरबार में उमड़े फरियादी

Tue, 26 Nov 2019 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
chief minister listing problem in janta darber
ठीक से लगाएं- फोटो सहित-हरीश
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सुनीं करीब 400 लोगों की समस्याएं
- मुख्यमंत्री के जनता दरबार में उमड़े फरियादी
- योगी आदित्यनाथ ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दरबार में लगभग चार सौ फरियादियों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। लगभग सौ से अधिक लोग मुख्यमंत्री से नहीं मिल पाए तो समस्या समाधान अधिकारी मोतीलाल सिंह ने उनका प्रार्थना लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के लिए भेज दिया।
सोमवार सुबह मुख्यमंत्री सबसे पहले गुरु गोरखनाथ व अन्य देवी-देवताओं की पूजा की। इसके बाद वह गोशाला गए और गायों को गुड़ खिलाए। इसके बाद उन्होंने पालतू कुत्ते कालू को थोड़ी देर तक दुलारा। वहां से वह हिंदू सेवाश्रम स्थित जनता दरबार में गए। जहां पर पहले से लोग मुख्यमंत्री का इंतजार कर रहे थे। कुर्सियों पर बैठे लोगों से बारी-बारी से मुख्यमंत्री मिले। लोग अपनी समस्या बताते थे और मुख्यमंत्री सुन रहे थे। यदि कोई जनपद का फरियादी था तो उसके प्रार्थना पत्र को लेकर एसएसपी तथा डीएम को दे रहे थे। दूसरे जनपद का मामला आईजी और एडीजी को प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई का निर्देश दे रहे थे। जोन के बाहर का मामला होने पर उनके साथ चल रहे निजी सचिव को दे रहे थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के वहां से निकलने के बाद भी सौ से अधिक फरियादी वहां पहुंचे और रोज की तरह से समस्या समाधान अधिकारी मोतीलाल सिंह ने उनकी बात सुनीं और उनके प्रार्थना पत्र पर मुहर लगाने के साथ अपनी टिप्पणी लिखकर संबंधित अधिकारियों के लिए डिसपैच कर दिया। कुछ लोगों को प्रार्थना पत्र देकर संबंधित अधिकारी को फोन कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed