{"_id":"581e0b464f1c1b8c3c4360fb","slug":"chat-pooja","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज अस्ताचल भाष्कर की होगी पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज अस्ताचल भाष्कर की होगी पूजा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 06 Nov 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
छठ पूजा के लिए राप्ती घाट पर वेदी बनाती महिलाएं।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिवसीय छठ पर्व के दूसरे दिन खरना से ही कई घरों में माताओं ने निराजल व्रत शुरू कर दिया है। वहीं तमाम घरों की माताएं रविवार को व्रत रखेंगी। इस बीच पूरे दिन छठ घाटों पर तेजी से काम चलता रहा। बैरिकेडिंग, पथ प्रकाश समेत अन्य सुविधाओं को चौकस करने में पूजा समितियों के साथ ही नगर निगम के लोग और स्वयं सेवक जुटे रहे। कई जगह अस्थाई घाट बनाकर छठ माता की प्रतिमा भी स्थापित की गई।
इस बीच श्रद्धालुओं के घर, छठ घाट और पंडालों में पूरे दिन छठ गीत गूंजते रहे। रविवार को छठ घाटों पर अस्ताचल भाष्कर को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ेगा। छठ पूजा को लेकर यूनिवर्सिटी एवं सरकारी कार्यालयों में चहल-पहल काफी कम थी। दफ्तरों में शनिवार को ही छुट्टी का खुमार चढ़ गया था। दूसरी ओर बाजारों में प्रसाद आदि सामग्री की पूरे दिन खरीदारी चली। इस क्रम में शहर के कई हिस्सों में कई बार जाम के हालात बन गए।

रात होते ही रोशनी से नहाए घाट
शहर के छठ घाट शनिवार रात रोशनी से नहा उठे। चूंकि रविवार को घाटों पर अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, इसलिए शनिवार शाम को ही पथ प्रकाश, बैरिकेडिंग समेत रास्ते आदि के काम निपटा लिए गए। इस क्रम में नगर निगम की टीम के साथ पूजा समितियों एवं स्वयंसेवकों ने पूरे दिन घाटों पर मेहनत की।
विज्ञापन