फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chandni Verma became famous on youtube

‘सितारा’ बनने की राह पर शहर की ‘चांदनी’

Wed, 21 Feb 2018 01:02 AM IST
आशुतोष मिश्र, अमर उजाला, गोरखपुर।
आशुतोष मिश्र, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 21 Feb 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
Chandni Verma became famous on youtube
अपने म्यूजिक एल्बम में चांदनी वर्मा। - फोटो : Amar Ujala
टी-सीरीज के म्यूजिक वीडियो की अभिनेत्री बनकर शहर की एक बेटी यूट्यूब पर अपनी खूबसूरती और अदाकारी का जलवा बिखेर रही है। एक मध्यमवर्गीय परिवार की ये लाडली लखनवी तहजीब में लोगों पर अपनी सादगी और सुंदरता का जादू चला रही है। यूट्यूब पर महज दो दिनों में ‘तेरी सूरत’ एलबम के ‘दिल तुझे’ गाने को छह हजार लोग देख चुके हैं और ये गिनती तेजी से बढ़ रही है। लोगों से मिल रहे इस प्यार को देखते हुए कह सकते हैं कि शहर की ‘चांदनी’ अब ‘सितारा’ बनने की राह पर है।
विज्ञापन


28 वर्षीय चांदनी वर्मा गोरखपुर के जाफरा बाजार की रहने वाली हैं। यहीं, डीवीएनपीजी कॉलेज से 2010 में बीए और 2012 में प्राचीन इतिहास से एमए की पढ़ाई की। पिता परिवार में अकेले कमाने वाले थे। इसलिए चांदनी ने एमए के बाद शहर में ही रिसेप्शनिस्ट की नौकरी कर ली। अपनी कमाई से आगे मॉस कम्युनिकेशन की पढ़ाई के लिए 2015 में श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी, लखनऊ में दाखिला लिया। पढ़ाई के अंतिम दिनों में यूनिवर्सिटी आए गीतकार मोहम्मद अली साहिल से मुलाकात हुई तो एक म्यूजिक वीडियो के ऑडिशन के लिए बुलावा मिला और नई राह खुल गई।
विज्ञापन


चांदनी बताती हैं कि एक्टिंग की कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन परिवार और दोस्तों से मिले हौसले ने मेरा काम आसान कर दिया। टी-सीरीज के अवार्ड फंक्शन में लोगों ने जब मेरे अभिनय को सराहा तो मां पुष्पा वर्मा और बहनों चेहरे की चमक बहुत ही सुखद अनुभूति भरा पल रहा। एक न्यूज चैनल में एंकर कम प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत चांदनी को जल्द ही एक्टिंग के नए ऑफर मिलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पापा का बेटा बनकर दिखाया
पिता प्रदीप चंद वर्मा की ज्वेलरी शॉप उनकी जिम्मेदारियों के लिहाज से ज्यादा नहीं है। चार बेटी और दो बेटों में चांदनी उनकी तीसरी संतान है। दो छोटे भाइयों और एक बहन की पढ़ाई के साथ बड़ी बहनों की शादी आदि की जिम्मेदारियों को देखकर चांदनी एमए करने के बाद से ही पापा का सहारा बनने के लिए सोचने लगीं। इसलिए कुछ दिन शहर के एक एनीमेशन इंस्टीट्यूट में रिशेप्शनिस्ट का काम किया और फिर अपनी कमाई से आगे मॉस कम्युनिकेशन की पढ़ाई की। 2017 में पढ़ाई पूरी करने के बाद न्यूज एंकर के तौर पर कॅरिअर शुरू किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed