{"_id":"5d9e46308ebc3e93a629b230","slug":"challan-in-encrochment-gorakhpur-city-news-gkp324824177","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण पर शो रूम का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण पर शो रूम का चालान
विज्ञापन
अवैध निर्माण पर शो रूम का चालान
गोरखपुर। मानचित्र की अनदेखी कर निर्माण कराने पर गीडा प्रशासन ने बुधवार को नौसड़ चौराहे के पास स्थित महिंद्रा शोरूम का चालान काटने के साथ ही शोरूम के मालिक को नोटिस देने की तैयारी चल रही है। यहीं नहीं जांच के दौरान शोरूम के मालिक के पुत्र द्वारा शोरूम के बगल में ही कराया जा रहा निर्माण भी मानचित्र के मुताबिक नहीं पाया गया। उनपर भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
गीडा के एसीईओ अशोक कुमार सिंह को शिकायत मिली थी कि महिंद्रा शोरूम व सर्विस सेंटर में अवैध निर्माण कराया गया है। इसपर उन्होंने गीडा के प्रबंधक (सिविल) संजय तिवारी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर जांच के लिए भेजा था। जांच के दौरान शिकायत सही मिली। निर्माण में मानचित्र की अनदेखी क ी गई है। सेटबैक में भी पक्का निर्माण किया गया। इसपर गीडा प्रबंधक के निर्देश पर जेई राम कुमार ने शोरूम मालिक को चालान के पेपर पकड़ाए। एसीईओ ने बताया कि नोटिस भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जब इस संबंध में महिंद्रा शोरूम का बात करने की कोशिश की गई तो संपर्क नहीं हो सका जैसे ही उनका पक्ष मिलेगा उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।