फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   casino and 7 person arrested

कैसिनो खेलने के लिए करते थे लूट, सात गिरफ्तार

Thu, 10 Oct 2019 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
casino and 7 person arrested
कैसिनो में जुआ खेलने के लिए करते थे लूट, सात गिरफ्तार
विज्ञापन

गोरखपुर। शहर से लेकर देहात तक चेन लूट की वारदात को अंजाम देने वाले सात शातिर लुटेरों को क्राइम ब्रांच और शाहपुर की संयुक्त पुलिस टीम ने मंगलवार को आरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर के पास से दबोच लिया। इनमें दो सोनार भी हैं, जो लूटे गए सोने के गहनों को खरीदने का भी काम करते थे।
पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि कैसिनो में जुआ खेलने के शौक में लूट की वारदात को अंजाम देते थे और वहीं पर लूट से मिली पूरी रकम हार चुके हैं। पूछताछ के बाद 12 घटनाओं का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान दो लुटेरे मौके से फरार होने में सफल रहे।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुलरिहा के सेमरा नंबर दो निवासी संदीप प्रजापति उर्फ पिंटू, जंगल औराई निवासी संदीप निषाद, हरसेेवकपुर नंबर दो निवासी सतीश यादव, सेमरा नंबद दो निवासी मुन्ना चौहान, हरसेवकपुर नंबर दो निवासी सोलू यादव, गुलरिहा के सराय निवासी दीपू वर्मा, सुखपुरा निवासी पप्पू वर्मा के रूप में हुई है। दीपू और पप्पू को लूट के गहने खरीदने के आरोप में पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी। बताया कि पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना में मिली कि आरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर के पास कुछ बदमाश मौजूद हैं, जो लूट के घटनाओं के बारे में बात कर रहे हैं। शाहपुर पुलिस को सूचना देने के साथ क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने घेराबंदी कर सात बदमाशों को दबोच लिया। इस दौरान दो फरार हो गए। फरार अनूप यादव शातिर लुटेरा है जबकि दूसरा आरोपी लूट के सामान का सोनार से सौदा तय करता था। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो चोरी की बाइक और 32 हजार नकद भी बरामद हुआ। सभी ने हाईस्कूल तक की ही पढ़ाई की है और कई पहले भी जेल जा चुके हैं।
शाहपुर में मीना देवी और आलोक शर्मा के साथ हुई लूट की घटनाओं सहित तीन, पिपराइच की दो और सहजनवां, चिलुआताल, गीडा, गुलरिहा, कोतवाली की एक-एक घटनाओं का पर्दाफाश हुआ है।
किराए पर रहते थे, गैर जनपद में भी वारदात
घटनाओं को अंजाम देने के बाद पकड़े ना जाए इसलिए सभी आरोपी अपना घर होने के बावजूद कस्बों में किराए का मकान लेकर रहते थे। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि शराब की लत और कैसिनों के लिए ये कई बार वारदात कर चुके हैं। कुशीनगर, महराजगंज और संतकबीर नगर में भी चेन लूट की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की है।
25 हजार का इनामी है सतीश
सतीश यादव पर 25 हजार रुपये का इनाम था। यह शाहपुर थाने में धोखाधड़ी, 7 सीएलए एक्ट, गोवध अधिनियम और तिवारीपुर में हत्या की कोशिश के दर्ज मुकदमे में वांछित था। इसके अलावा संदीप प्रजापति पर कैंट में लूट के दो मुकदमे, शाहपुर में हत्या की कोशिश, राजघाट में लूट, कैंट में आर्म्स एक्ट और गैंगेस्टर का केस दर्ज है। मुन्ना चौहान पर कैंट में लूट, आर्म्स एक्ट और गोरखनाथ में धोखाधड़ी सहित कई मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी की टीम को दस हजार का इनाम
सीओ क्राइम प्रवीण सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी करने वाली टीम में शाहपुर के उप निरीक्षक अरुण पवार, सादिक परवेज, धीरेंद्र राय, संजय कुमार सिंह, विपेंद्र मल्ल, शशिकांत राय समेत 21 पुलिसकर्मी शामिल थे, जिनको एसएसपी ने दस हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed