फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   carelessness to take action aginst illegal doctors

झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई में हीलाहवाली

Sat, 25 Jun 2016 08:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 25 Jun 2016 08:47 PM IST
विज्ञापन
carelessness to take action aginst illegal doctors
च‌िक‌ित्‍सक
जिले में झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई में हीलाहवाली बरती जा रही है। जिले भर में सिर्फ उरुवा स्वास्थ्य केंद्र से ही कार्रवाई की रिपोर्ट आई है। सीएमओ ने इसे गंभीरता से लेते हुए एक बार फिर सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को पत्र भेजा है और कहा है कि अपने-अपने क्षेत्र में कार्रवाई करें और उसकी प्रतिदिन रिपोर्ट भेजें। यदि इसके बाद भी किसी क्षेत्र से शिकायत आई तो उस क्षेत्र के प्रभारी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शासन की सख्ती के बाद अप्रैल में सीएमओ ने सभी प्रभारियों को जांच कर झोलाछाप डॉक्टरों पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई करने का आदेश दिया था और रोजाना इसकी रिपोर्ट भी मांगी गई थी। मगर उरुवा को छोड़कर कहीं से भी रिपोर्ट न आने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की है। अभी बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज निरीक्षण के समय भी डीएम ने झोलाछाप डॉक्टरों की वजह से केस बिगड़ने की बात कहते हुए कार्रवाई की बात दोहराई थी, जिसके बाद सीएमओ ने शनिवार को एक बार फिर पत्र जारी कर कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. रवींद्र कुमार ने बताया कि झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई के लिए पहले ही निर्देश दिया जा चुका है। मगर लापरवाही हो रही है। अब कहीं भी शिकायत आई तो वहां के स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी उसके जिम्मेदार होंगे और कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed